जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार- आलोक गुप्ता

मंडल उपाध्यक्ष में लाभार्थियों को भाजपा लाभार्थी जनसंपर्क अभियान की दी जानकारी

रिपोर्ट – विक्की कुमार गुप्ता 

मुंगरा बादशाहपुर। भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर के कई वार्डों में भ्रमण कर लाभार्थियों को डोर टू डोर अभियान की जानकारी दी।

इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जिन लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हुआ है।

उनके घर पहुंच कर उनका अभिनंदन करते हुए भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें कोविड-19 का पालन करते हुए 5 मंडल पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया।

इस दौरान आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में तमाम विकास कर ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इतना विकास कार्य किसी भी सरकार में नहीं हुआ।

भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर जन-जन को लाभान्वित कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है।

इस दौरान लाभार्थियों को टीका लगाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री रंजीत भोजवाल, सभासद दीपू मोदनवाल, संदीप कसेरा, अली अहमद व विपिन भोजवाल आदि लोग मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update