जौनपुर:कंधी पुल से महिला को नदी में कूदने की आशंका, सई नदी में गोताखोरों के साथ पुलिस ने दो घंटे की तलाश, नहीं लगा कोई सुराग

कंधी पुल से महिला को नदी में कूदने की आशंका,
सई नदी में गोताखोरों के साथ पुलिस ने दो घंटे की तलाश, नहीं लगा कोई सुराग
जौनपुर:तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कंधी पुल पर गुरुवार भोर में महिला के नदी में कूदने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के साथ नदी में उतर कर दो घंटे तक महिला की तलाश किया।
मिली जानकारी के अनुसार कंधीकला गांव निवासी ओम प्रकाश उपाध्याय की पुत्री सोनी उपाध्याय(25) बीती बुधवार की रात लगभग 11 बजे घर पर ही एक चिट्ठी लिख कर छोड़ दिया कि मैं मौत को गले लगा लूंगी उसके बाद घर से निकल गई। अनहोनी की आशंका से परिवार के लोग खोजते- खोजते कंधी पुल के पास पहुंचे तो वहां पर महिला का चप्पल दिखाई पड़ा।
जो की बीच पुल पर था अनुमान लगाया गया कि महिला इसी पुल से नदी में जान देने के लिए कुदी होगी। डायल 112 को सूचना दी गई उसके बाद थ तेजीबाजार थानाध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दो घंटे महिला की तलाश नदी में किया गया। लेकिन महिला का कहीं कुछ पता नहीं लग पाया है। परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से व्यथित हैं।