जौनपुर।कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए बिंद गांव में वितरित किया गया कंबल

जौनपुर।कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए बिंद गांव में वितरित किया गया कंबल
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर — क्षेत्र के बिंद गांव में स्वर्गीय सीताराम सिंह स्मृति में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्ग महिला पुरुष एवं असहाय लोगों ने कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कंबल पाकर बहुत खुश हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिभुवन सिंह एवं शिव भुवन सिंह तथा ग्राम प्रधान प्रमोद की उपस्थिति में कंबल वितरण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान अध्यापिका ललिता सिंह, आजाद सिंह ,राजेंद्र प्रसाद सिंह, रिंकू सिंह, क्षमा नाथ वर्मा, दिनेश उपाध्याय, राजेश सिंह, विनोद कुमार, समेत तमाम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।