जौनपुर।घर घर जाकर सांसद ने संग्रहित किया पवित्र अक्षत

जौनपुर।घर घर जाकर सांसद ने संग्रहित किया पवित्र अक्षत

निशांत सिंह

जौनपुर : मछली शहर लोकसभा के बरसठी विकास खंड अंतर्गत मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम का बरसठी मंडल के चंद्रभानपुर,मियाचक हँसिया, बारीगांव में घर घर जाकर सांसद बी पी सरोज अपने मंडल के पदाधिकारियों के साथ पवित्र अक्षत संग्रह किया जिसमें बरसठी के मंडल अध्यक्ष हरिश्चन्द्र मौर्या , व भाजपा नेता ब्रम्हदेव तिवारी,शिवबहादुर यादव,मुकेश सिंह विशेन,नितीश बिंद,संदीप सिंह पूर्व प्रधान,सौरभ सिंह साथ रहे।


वही निगोह मंडल के सरसरा,पपरावान में ग्राम प्रधान अर्चना बिन्द पत्नी संजय बिन्द द्वारा बी आर सी पर आयोजित किये गए कार्यक्रम में भी मछली शहर लोकसभा सांसद बी पी सरोज के पहुंचते ही सड़क पर से ही गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। जंहा सांसद बी पी सरोज ने मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम को क्यो मनाया जा रहा है इस बारे में मौजूद जनता को बताया कि दिल्ली में अमृत वाटिका बनाया जा रहा है जंहा प्रदेश के कोने कोने से दिल्ली आने वाले लोगो को यह एहसास दिलाया जा सके कि उनके गांव की मिट्टी की खुशबू उनके साथ है।वह अपने घर से दूर नही है उसके बाद अपने सहयोगियों के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम स्थल से होते हुए सरसरा तिराहा तक पैदल पवित्र अक्षत घर घर से मिट्टी के मटके में संग्रह किया निगोह मंडल अध्यक्ष के पी मिश्रा, प्रमोद सिंह,सिमा सिंह, राजकुमार गुप्ता,गंगा सिंह,सुशील पाठक,राजकुमार सिंह,जितेंद्र सिंह प्रधान,श्री पति पाल, संतोष सिंह बचई,रवि शर्मा सांसद बी पी सरोज के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update