जौनपुर।जलालपुर उत्साह से मनाया गया भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस
![](https://hind24tv.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220406-WA0031.jpg)
जौनपुर।जलालपुर उत्साह से मनाया गया भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस
मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट
जलालपुर।भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस को बहुत ही हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया।
सबसे पहले मथुरा सिंह सभागार प्रांगण में एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वजारोहण किया एवं भारत माता,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उसके बाद तय रूट पर झंडा यात्रा निकाली गई।
यात्रा के दौरान उत्साही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से वातावरण भाजपामय बना दिया।ततपश्चात सभागार पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का कार्यकर्ताओं के नाम सम्बोधन सुना एवं माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत पार्टी फंड में यथोचित राशि दान किया।
उपस्थित पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने पार्टी के महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जटाशंकर सिंह,राजबहादुर दुबे,अरविंद दुबे,सत्यनारायण मौर्या,राजकुमार सिंह,धीरेंद्र सिंह मिंटू,उदयप्रताप सिंह,अजय सिंह,सुशील निषाद,संजय सिंह,विनोद सिंह,विपिन सिंह,उमानाथ नागर,भैयालाल सरोज,अनिल सिंह,श्रीनिवास राय,सुगम सिंह,विशाल गुप्ता,विवेक सिंह, ज्ञाऩदास मौर्य , जितेंद्र मौर्या,पुरुषोत्तम विश्वकर्मा,हंसराज राजभर व समस्त मण्डल कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।