जौनपुर।दुष्कर्म के दो आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के दो आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठाणे पुलिस स्टेशन में दर्ज था दोनों के खिलाफ मुकदमा, मोबाइल स्विच ऑफ का दोनों हो गए थे फरार

जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ मुंबई ले गई। रविवार आधी रात हुई पुलिस कार्यवाही की तरह की चर्चा होती रही।
कोतवाली क्षेत्र के मुजार गाँव निवासी इरफान पुत्र मोहसिन पर मुंबई के ठाणे पुलिस स्टेशन में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर मुंबई से फरार हो गया था।

इसी तरह सरावां गाँव निवासी नीलेश पुत्र विद्याशंकर मिश्र के खिलाफ उसी पुलिस स्टेशन में एक महिला ने विवाह का झाँसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाया था। नीलेश भी वहाँ से फरार होकर अपने गाँव चला आया था। कोर्ट से नोटिस के बाद भी वह न्यायालय में हाजिर नही हुआ। जिसके बाद रविवार रात पहुँची मुंबई पुलिस की टीम व कोतवाली पुलिस ने मिलकर कार्यवाही करते हुए दोनों को घर से गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आ गई।

मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक अवनीश रॉय से बात की गई तो उन्होंने बताया गिरफ्तारी की बात सही है। दोनों वहाँ से फरार होकर गाँव चले आये थे। दोनों को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में कागजी कार्यवाही पूर्ण कर दोनों को मुंबई पुलिस की टीम अपने साथ ले जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update