जौनपुर।प्रदर्शनी में मॉडलों से बच्चों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

जौनपुर।प्रदर्शनी में मॉडलों से बच्चों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता

मुंगरा बादशाहपुर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका विषय औरतों की एवं खिलौने रखा गया था। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मां सरस्वती व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रबंधक विशंभर दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता व विहिप नगर अध्यक्ष जगदंबा जायसवाल ने प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन कर संयुक्त रूप से किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 8 से लेकर 9 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग किए।

प्रदर्शनी में मॉडलों एवं प्रदर्शन के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति, पर्यावरण अनुकूल सामग्री, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन और नवाचार, पर्यावरण संबंधित चिंताएं व वायु प्रदूषण समेत आदि मॉडल बच्चों द्वारा बनाए गए थे। साथ ही कक्षा 1 से लेकर 7 तक के बच्चों द्वारा व्यंजन बाल मेला का आयोजन किया गया था।

विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक विशंभर दुबे ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक जैयन्त मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रियंका तिवारी, शिखा जायसवाल, आराधना जायसवाल, अरबिया अंसारी, सिद्धार्थ मिश्रा, प्रिया जायसवाल, अर्चना, आकांक्षा, लक्ष्मी गुप्ता, उमा सिंह व रेनू तिवारी आदि लोगों ने सहयोग किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update