जौनपुर।मां विंध्यवासिनी धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 2 से 15 अक्टूबर तक चलाया जायेगा निःशुल्क विशेष पशु टीकाकरण अभियान 

जौनपुर।मां विंध्यवासिनी धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 2 से 15 अक्टूबर तक चलाया जायेगा निःशुल्क विशेष पशु टीकाकरण अभियान

रिपोर्ट दीपक शुक्ला 

बरसठी (जौनपुर)बरसठी विकासखंड के सोतीपुर गांव में लंपी बीमारी से पशुपालकों के पशुओं को बचाने के लिए रविवार को क्षेत्र के सोतीपुर गांव से माँ विध्यवासिनी धर्मार्थ चैरिटबल ट्रस्ट के सहयोग से निशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।

भाजपा जिलाउपाध्यक्ष राकेश शुक्ला ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।

बरसात के मौसम में देश के हर क्षेत्र में पशुओं में लंपी बीमारी फैल रही है। कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी डॉ अजय सिंह ने पशुओं के बीमारियों व उसके टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, लंपी रोग होने पर शरीर पर फोड़े जैसे चकत्ते बन जाते है।

मवेशी खाना-पानी छोड़ देता है। जानलेवा बीमारी होने के नाते मवेशियों में इस प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। पैरावेट टीम द्वारा गांव में अभियान के पहले ही दिन लगभग 150 पशुओं का रजिस्ट्रेशन कर निःशुल्क टीकाकरण किया गया। जो कि 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अनवरत चलता रहेगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन इंद्रेश तिवारी ने किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश दुबे, बाबा दुबे, शिक्षक अनिल दुबे, पूर्व प्रधान घनश्याम दुबे, प्रधान हरिश्याम पांडेय, प्रधान सर्वेश शुक्ला, प्रधान इंसान अली, राजेश दुबे,अतुल दुबे नन्हे शुक्ल, जेपी मिश्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत मे ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील दुबे ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update