जौनपुर।युवक की आशनाई के चक्कर मे हुई नृशंस हत्या, शव तालाब में मिला

युवक की आशनाई के चक्कर मे नृशंस हत्या, शव तालाब में मिला ,शरीर पर दर्जनों चाकू के निशान

शैलेश कुमार की रिपोर्ट

जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र के सधनपुर गांव में रविवार की सुबह घर के बगल तालाब में युवक का औंधे मुंह उतराया शव दिखने से सनसनी फैल गई। चाकू घोंपकर नृशंस हत्या के बाद शव तालाब में फेंका गया था।

मृतक उसी गांव का था। कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस हत्याकांड को आशनाई से जोड़कर छानबीन कर रही है। शव के पास ही पानी में एक मोबाइल फेंका हुआ मिला। पुलिस सर्विलांस की मदद से खुलासा का प्रयास कर रही है।

मौके पर डाग स्क्वायड भी बुलाया गया। वह घटनास्थल के अगल बगल ही घूमता रह गया। कयाश लगाया जा रहा है कि युवक की दूर कहीं हत्या कर शव यहाँ तालाब में लाकर फेंका गया है।

भोर में शौंच को गये मृतक के बड़े भाई सुनील शर्मा तालाब में औंधे मुंह पड़ा शव देख शोर मचाने लगे। मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त अपने ही सगे छोटे भाई 21 वर्षीय प्रवेश शर्मा पुत्र राम मूरत शर्मा के रूप में करते ही वह रोने पीटने लगा।

मौके पर पहुँची पुलिस शव बाहर निकलवाया। उसकी हत्या पीठ, कूल्हे, कंधे और पेट में चाकू से एक दर्जन से अधिक प्रहार कर की गई थी। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। स्वजन का कहना है कि प्रवेश रविवार की रात लगभग आठ बजे रोज की तरह भोजन करने के बाद बरामदे में सोया था।

उसके घर से करीब चार सौ मीटर दूरी पर तालाब है। पुलिस को तालाब के पानी में फेंका गया एक मोबाइल फोन भी मिला है। थानाध्यक्ष अश्वनी दूबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आशनाई का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। बहुत जल्द खुलासा हो जायेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update