जौनपुर।रामपुर ,आपसी भाई चारे के बीच मनाएं होली- सीओ

आपसी भाई चारे के बीच मनाएं होली- सीओ

रामपुर। होली त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सीओ यस पी उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। सीओ यस पी उपाध्याय ने लोगों से होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया।

उन्होंने कहा कि होली त्योहार पर कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए सभी लोग आपसी भाईचारा के बीच मनाएं।

अगर किसी को कोई परेशानी आती है तो शीघ्र पुलिस को अवगत कराएं, जिससे की समस्या का समाधान किया जा सके।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह, सिधवन चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह उप निरीक्षक राजेश सिंह,उपनिरीक्षक श्री भगवान, यस आई सुदर्शन पाठक,मडल अध्यक्ष शरद उपाध्याय, विनोद जायसवाल, अरविंद दीक्षित,दिनेश सिंह, छेदीलाल जायसवाल, मनोज सिंह, वकील सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update