जौनपुर।रामपुर थानाध्यक्ष की हुई भावभीनी विदाई लोगों की आंखें हुई नम

रामपुर थानाध्यक्ष की हुई भावभीनी विदाई लोगों की आंखें हुई नम

अपने कार्य कुशलता से क्षेत्र में लोगों से खूब लूटी वाहवाही

जौनपुर।जिले में अपराध को नियंत्रण रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने कई थानाध्यक्ष का फेरबदल करते हुए रामपुर के थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह को थानाध्यक्ष बक्शा बनाया है।

तो वही रामपुर का थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को बनाया है दिव्य प्रकाश सिंह बक्शा थानाध्यक्ष के पद पर रहे।

रामपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह रामपुर थाने पर कुल 10 माह का कार्यकाल पूरा करते हुए अपने कार्य के प्रति क्षेत्र में चर्चा में रहे

जैसे ही लोगों को सूचना मिली की रामपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह को बक्शा थानाध्यक्ष पद पर तबादला हो गया है

लोगों में मायूसी छाने लगी एक बार मुलाकात करने के लिए क्षेत्र के लोग थाने पर पहुंचने लगे

विदाई समारोह मे क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति थाने के समस्त स्टाफ में सिधवन चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, उपनिरीक्षक श्री भगवान उपनिरीक्षक जनक चौबे उपनिरीक्षक सुदर्शन पाठक ,

हेड मोहर्रिर राजेश यादव,हेड कांस्टेबल इंद्रदेव सिंह,दीपक सिंह, रामविलास, रामेश्वर, आकाश चौहान, अमन सिरोही, राहुल गुप्ता,मोनू उपाध्याय

श्यामधर मिश्र प्रधान, विनोद जायसवाल, मनीष जायसवाल, मानिक प्रसाद सिंह, शरद उपाध्याय, पंचदेव मिश्रा, शीतला प्रशाद जायसवाल, बृजराज चौरसिया, मनोज सिंह, सन्तोष मिश्रा, रमेश यादव आदि समस्त स्टाफ क्षेत्र के प्रधान गण पत्रकार आदि लोग मौजूद रहे

सभी लोगों ने थाना प्रभारी को माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी विदाई समारोह में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति भी उपस्थित रहे थानाध्यक्ष की गाड़ी आंखों से ओझल होने तक लोगों की आंखें नम रही।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update