जौनपुर।रामपुर नगर पंचायत कार्यालय पर दर्जनों महिलाओं ने कूड़ा कचरा फेकने को लेकर धरना प्रदर्शन किया

रामपुर नगर पंचायत कार्यालय पर दर्जनों महिलाओं ने कूड़ा कचरा फेकने को लेकर धरना प्रदर्शन किया

जौनपुर। रामपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात की दो दर्जन से अधिक महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरना दे रही है। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष इन महिलाओं के घर के सामने कूड़ा कचरा फेंकवा रहे हैं।

जिसके कारण संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका प्रबल हो गई है।महिलाओं ने आरोप लगाया कि कूड़े कचरे की दुर्गंध से परिवार के अन्य सदस्य बीमार भी चल रहे हैं।

महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अपने कार्यालय का दरवाजा बंद कर अंदर बैठे हुए हैं।

रामपुर नगर पंचायत के बरमबाबा स्थित वार्ड नंबर 7 की दो दर्जन से अधिक बनवासी महिलाएं गुरुवार की सुबह 10:00 बजे नगर स्थिति पुराने कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया वहां पर मौजूद कुछ सफाईकर्मियों ने कहा कि इस कार्यालय पर कोई अधिकारी नही रहते नए कार्यालय जाइये।

दो दर्जन से अधिक महिलाये नए नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच गए और अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कूड़ा कचरा हटाने का नारा लगाने लगी।


बनवासी महिलाओं का आरोप है कि घर के सामने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी वाहनों से लेकर कचरा पहुंचते हैं और फेंक देते हैं जिसके कारण बस्ती में तेजी के साथ संक्रामक रोग अपना पैर पसार रहा है। कचरा फेंकने के कारण परिवार के अन्य सदस्य बीमारी से ग्रसित हो गए हैं।

नगर पंचायत के अधिकारियों से जब इसकी शिकायत किया गया तो वह महिलाओं की बातों को अनसुनी कर गए। जिसके कारण गुरुवार की सुबह दो दर्जन से अधिक महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी चंदन कुमार से शिकायत करना चाहा।

लेकिन अधिशासी अधिकारी ने महिलाओं से मिलने से मना कर अपने कार्यालय का दरवाजा बंद कर अंदर घुस गए। जिससे गुस्साई महिलाएं नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के कार्यालय के सामने बैठकर धरना देना शुरू कर दिया।

तेज आवाज से नारेबाजी होने के कारण नगर पंचायत में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल को महिलाओं द्वारा धरना प्रदर्शन करने की सूचना दे दिया है।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि कूड़ा कहां फेंका जाता है इसकी जिम्मेदारी नगर अध्यक्ष की होती है तो मामले को वही समझे। हमारा इसमें कोई लेना-देना नहीं है।

सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने महिलाओं की समस्या को सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या को सुलझा लिया जाएगा
नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल के आश्वासन पर महिलाएं यह कहती हुई धरने को समाप्त की कि तत्काल कूड़ा करकट हटवाकर समस्या की समाधन किया जाय जिससे गंदगी और संक्रमण से बचाव हो सके।

नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल व अधिशासी अधिकारी चंदन कुमार सभासद हिप्पी जायसवाल, सभासदपति आशीष दुबे मोके पर पहुंच समस्या समाधान के लिए निरीक्षण किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update