जौनपुर।संस्कृत महाविद्यालय में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

संस्कृत महाविद्यालय में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

रिपोर्ट-राजकुमार

कोल/जौनपुर।जिले के बदलापुर तहसील अंतर्गत श्री उमा महेश्वर संस्कृत महाविद्यालय कोल के प्रांगण में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी यूपी रत्न के प्रथम आगमन पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व श्रीमद् भागवत पुराण पुस्तक देकर जोरदार स्वागत किया। इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि पं. श्रीपति उपाध्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और डॉ अतुल कुमार दुबे जिलाध्यक्ष तथा पं.बद्री नारायण मिश्र का प्राचार्य द्वारा सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम और माता सरस्वती का पूजन करते दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई यह कार्यक्रम विद्यालय के सत्रवसान पर विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित किया गया

विद्यालय के प्राचार्य ने वार्ता के दौरान बताया कि भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा एवं ब्राह्मणों का संरक्षण व संवर्धन को ध्यान में रखते हुए लोकहित के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. राज नारायण मिश्र पूर्व प्राचार्य द्वारा की गई।

आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूरे जिले में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया इसी कड़ी में जौनपुर शहर में, कंधी चौराहा, तेजी बाजार चौराहा ,महराजगंज यूनियन बैंक तथा कार्यालय कैंप नाहरपुर नाथ निकेतन पर ब्लॉक अध्यक्ष अमित पाण्डेय द्वारा स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने संस्कृत महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान कहा कि संस्कृत विद्यालय से संस्कार छात्रों को मिलता है। तथा हमारे सनातन धर्म की रक्षा होती है ।कर्मकांड ,व्याकरण ,ज्योतिष का ज्ञान दिया जाता है। ब्राह्मण को अवश्य शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और विद्यालय का बखान करते हुए यह भी कहा कि जब हमें बुलाएंगे मैं अवश्य आऊंगा। और विद्यालय के प्राचार्य डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र को वाराणसी मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त करते हुए प्रमाण पत्र दिया।

इस मौके पर पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी यूपी रत्न राष्ट्रीयध्यक्ष,पं.श्रीपति उपाध्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ अतुल कुमार दुबे जिला अध्यक्ष, पं. राज नारायण मिश्र, पं.बद्री नारायण मिश्र, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, पं.धर्मेंद्र तिवारी, कौशलेंद्र पाण्डेय, जगदीश उपाध्याय ,वसंत पाठक ,राजेश पाण्डेय, अमित पाण्डेय, अरविंद मिश्रा, माताफेर मिश्रा, महेंद्र उपाध्याय ,संजय तिवारी,पंकज पाण्डेय, उपदेश कुमार मिश्र ,रमाशंकर मिश्र ,सुनील पाण्डेय, आदेश मिश्र,शरद मिश्र तथा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update