जौनपुर।सडक सुरक्षा /यातायात जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर कर नागरिकों को किया जागरूक

सडक सुरक्षा /यातायात जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर कर नागरिकों को किया जागरूक
रामपुर/जौनपुर रामपुर थाना परिसर में सडक सुरक्षा /यातायात जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर कर नागरिकों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश सरकार ने 19 मई से 31 मई के बीच सड़क सुरक्षा अभियान चलाया है इसके अंतर्गत समस्त नागरिकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी प्रदान करना लोगों को यातायात नियमों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा यातायात नियमों के सकुशल पालन करना।
इसी क्रम में आज रामपुर थाना परिसर में उत्तर प्रदेश पुलिस के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर के मुख्य अतिथि क्षेत्रधिकारी अशोक कुमार एवं थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने सड़क सुरक्षा के सभी नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया
निश्चित रूप से आज सुरक्षित यात्रा एक चुनौती बन गई है सबसे अधिक मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है ऐसी स्थिति में लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है समय-समय पर चलाए गए अभियान द्वारा आम जनता को यातायात के नियमों से जागरूक कर सकते हैं
इस कार्यक्रम में डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह रविंद्र तिवारी रत्नेश तिवारी शरद उपाध्याय विनोद जायसवाल मनीष जायसवाल पंचदेव मिश्रा राजकुमार सेठ महेंद्र जायसवाल राम सिंह पटेल राकेश उपाध्याय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ राकेश कनौजिया डॉ राजकुमार दुबे डॉ रोशन सिंह प्रभात तिवारी आदि उपस्थित रहे।