जौनपुर।सबका साथ-सबका विकास ही भाजपा का उद्देश्य :- राजीव केशरी

सबका साथ-सबका विकास ही भाजपा का उद्देश्य :- राजीव केशरी
बोले अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी-भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है।
रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता
मुंगरा बादशाहपुर। भाजपा का विचार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, हिदुत्व दर्शन व एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलकर भारत माता को परम वैभव पर ले जाना ही उद्देश्य है।
सत्ता प्राप्त करना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि सबका साथ व सबका विकास ही भाजपा का उद्देश्य है। उक्त बातें मुंगरा बादशाहपुर के मोहल्ला साहबगंज निवासी भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी राजीव केशरी अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने जमकर विकास किया है। सड़कों का जाल बिछाया गया है। बिना भेदभाव के सभी वर्गों को समान अधिकार दिए गए। जब से भाजपा सरकार बनी, देश में गुंडाराज समाप्त हो गया है।
यही कारण है कि नगरपालिका मुंगरा बादशाहपुर में भाजपा के चेयरमैन का दबदबा रहा है। और आगे भी रहेगा।
कहां कि डबल इंजन सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। पीएम ने उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए हैं।
जल जीवन मिशन के तहत घर घर नल लगाए गए हैं। किसानों को 6 हजार रुपए सालाना दिए जा रहे हैं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में गुंडा माफिया की जगह जेल में है।
माफिया और गुंडों के अवैध संपत्तियों पर योगी सरकार का बुलडोजर चला है। योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को सुधार दिया है।
मोदी और योगी सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने अंत में कहा कि यदि मुंगरा बादशाहपुर नगर की जनता का आशीर्वाद और पार्टी ने टिकट दिया तो निश्चित ही नगर पालिका की सीट को भाजपा के झोली में डालने का काम करूंगा।