जौनपुर।सामाजिक जन जागरूकता रैली का हुआ कार्यक्रम

सामाजिक जन जागरूकता रैली का हुआ कार्यक्रम
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर—- भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे पुनीत सागर अभियान के अन्तर्गत कर्नल निकेत सिंह नेगी, कमान अधिकारी, 98 यूपी बटालियन, एनसीसी जौनपुर के निर्देशानुसार कुटीर पीजी कालेज चक्के के एनसीसी कैडेटों ने लेफ्टिनेंट चित्रसेन गुप्ता के नेतृत्व में सामाजिक जन जागरूकता हेतु रैली निकाली।
रैली को महाविद्यलय के यशस्वी प्राचार्य मेजर डॉ रमेश मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
कैडेटों ने महाविद्यालय के आस-पास के गांव में जाकर लोगों को अनुशासित जीवन जीना तथा अपने आसपास साफ सफाई एवं सामाजिक बुराइयों एवं उनके उन्मूलन हेतु विशेष रुप से संदेश दिया।