जौनपुर।स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों को तिरंगा देकर किया सम्मानित

स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों को तिरंगा देकर किया सम्मानित

सिकरारा।आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में शनिवार को सिकरारा प्रमुख संजय सिंह व बीडीओ अस्मिता सेन के नेतृत्व में क्षेत्र के दो स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को तिरंगा समर्पित कर सम्मानित किया गया।

तिरंगा यात्रा के साथ लोग सबसे पहले बघौरा गाँव पहुँचे।यहाँ स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी स्व जगदीश नारायण उपाध्याय के पुत्र अशोक उपाध्याय व उनकी पत्नी को तिरंगा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके बाद काफिला शेरवा गांव के स्वतंत्रता सेनानी स्व समरजीत सिंह के आवास पर पहुँच वहां उनके पौत्र प्रमोद व प्रपौत्र को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके ब्लाक प्रमुख के बड़े भाई धीरू सिंह,प्रदीप शंकर श्रीवास्तव, विवेकानंद, प्रमोद यादव,सरताज सिंह,तेज बहादुर सिंह,के के मिश्र अतूल सिंह,आदि सक्रिय रहे।

उधर प्रतापगंज के गोविन्दवल्लभपन्त पीजी कालेज में प्राचार्य डॉ विजयकुमार उपाध्याय की देखरेख में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगो को घर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया।

इस मौके पर डॉ गौतमआनन्द सिंह,डॉ प्रमोद कुमार,सुभाष वर्मा,अभिषेक सिंह महेंद्र प्रताप राजेश बरनवाल आदि शिक्षक कर्मचारी सक्रिय रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update