जौनपुर।सड़क के किनारे अज्ञात बृद्ध महिला का शव मिलने से फैली सनसनी,रामपुर थाना क्षेत्र का मामला

जौनपुर।सड़क के किनारे अज्ञात बृद्ध महिला का शव मिलने से फैली सनसनी,रामपुर थाना क्षेत्र का मामला

रामपुर थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव में अज्ञात महिला का शव सड़क के किनारे पाई गई। सुबह आसपास के लोगों ने महिला को मृत हालत में देखा। मृतक अज्ञात महिला का शव देखते क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव की पहचान करानी चाही लेकिन नहीं हो सकी।

पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजने की तैयारी कर रही है।
थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने रामपुर जौनपुर एनएच 135 हाईवे के किनारे एक 65 वर्षीय अज्ञात महिला का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ देखा गया।

आसपास के लोगों ने अज्ञात महिला के पास पहुंचकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी जिसके बाद महिला की पहचान ग्रामीणों ने करना चाहा लेकिन नहीं हो सकी। जिसके बाद ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने सूचना रामपुर थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की शिनाख्त कराना चाहा लेकिन नहीं हो सकी।

जिसके कारण पुलिस ने घटनास्थल समेत मृत महिला का फोटोग्राफ कर आसपास के लोगों और ग्राम प्रधान को बुलाकर पंचनामा कराकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पहचान के लिए मोर्चरी हाउस जौनपुर भिजवा दिया है।

मृतक महिला के संबंध में बताया जाता है कि वह कई दिनों से खेमापुर, रामपुर बाजार के आसपास घूम रही थी। देखने से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं दिखाई पड़ रही थी। महिला को सुबह शाम जो कोई कुछ खाने के लिए दे देते थे वह खा लेती थी। जिसके बाद वह गांव घर में घूमती रहती थी।

शनिवार की सुबह महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मृत पाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है जिसके कारण शव को मोर्चरी हाउस भिजवा दिया गया है विभिन्न माध्यमों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक महिला कई दिनों से गांव एवं बाजार में घूम रही थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update