जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक घर में आग लगजाने से सामान जलकर राख

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक घर में आग लग जाने से घर आग का गोला बन गया घर में रखा गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया।
मकान मालिक के अनुसार साढ़े 60 हजार का नुकसान हुआ है। घर के अंदर सभी बाल बाल बच गए।
नेवढ़िया के उत्तर पट्टी गांव निवासी चुन्नीलाल के पुत्र महेंद्र कुमार प्रजापति के घर है। घर के बगल एक कमरे में जानवरों को खाने के लिए भूसा एवं ऊपली रखा हुआ था भूसे के अंदर गेहूं चावल समेत गृहस्थी के अन्य सामान भी रखा था।
बीती रात 2:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर आग लग गई जब तक परिजनों कुछ पता चलता देखते ही देखते घर में आग भयावह रूप ले लिया था।
शोरगुल होने के बाद आसपास के लोगों ने पहुंचकर समरसेबल और बाल्टी के पानी से आग पर काबू पाया जा सका। तब जाकर आसपास के लोगों ने राहत महसूस किया।
महेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि अगर आसपास के लोगों ने रात में सहयोग न किया होता तो आग तेजी से फैल जाता और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचाता।
आग लगने के संबंध में महेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ शरारती लोगो के द्वारा आग लगा दी गई। इसमे हमारा लगभग साढ़े 60 हजार रूपए की हानि हुआ है। घर में रात को जब आग की लपटे दिखाई दिया तब आग लगने का पता चल सका।