जौनपुर। सुरेरी पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
![](https://hind24tv.in/wp-content/uploads/2022/02/03_12_2020-arrested_demo_21128683.jpg)
जौनपुर। सुरेरी पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शैलेश कुमार की रिपोर्ट
अजय साहनी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री राजनरायन चौरसिया मय हमराह द्वारा नीरज राजभर पुत्र गामा राजभर को एक तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-23/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभि0 उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.नीरज राजभर पुत्र गामा राजभर निवासी धनईपुर (सुल्तानपुर) थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0-23/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
2.मु0अ0सं0-109/2011 धारा-380/457 थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-378/2011 धारा-110G थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-174/2013 धारा-110G थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.एक नाजायज तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस।
गिरफ्तारी टीम-
1. श्री राजनारायन चौरसिया, थानाध्यक्ष थाना सुरेरी जनपद जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 श्रीप्रकाश तिवारी, हे0का0 अनिल कुमार सिंह, का0 सुधीर यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।