जौनपुर की बेटी विदुषी को किया सम्मानित

जौनपुर की बेटी विदुषी को किया सम्मानित

मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

जलालपुर । क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव जौनपुर निवासिनी प्रतिभाशाली बाल गायिका विदुषी वर्मा को उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ द्वारा मालीपुर रोड स्थित सिटी पैलेस अंबेडकर नगर में आयोजित होली मिलन व सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

विदुषी को मुख्य अतिथि शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर के नवनिर्वाचित विधायक विनय कुमार वर्मा द्वारा अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया‌। विदुषी ने इस होली मिलन समारोह में एक से बढ़कर एक भजन व होली गीत सुनाकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ, शैलेश वर्मा, आजमगढ़ मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त पी. एन. वर्मा, राजेश वर्मा, शत्रुघ्न सेठ,भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ, कथावाचक गणेश महाराज, विपिन सोनी,विनय वर्मा, अमर जौहरी ,अजीत सेठ ,प्रदीप सोनी, समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update