जौनपुर के खुटहन पुलिस ने गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जौनपुर के खुटहन पुलिस ने गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जौनपुर।खुटहन मेढ़ा गांव से शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर डेढ़ किग्रा गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि उसका दूसरा साथी झाड़ झंखाल का लाभ उठा मौके से फरार हो गया। हिरासत में लिए गये युवक के पास से डेढ़ किग्रा गांजा बरामद किया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया कि मेढ़ा व रामनगर बाजार में अवैध नशीला पदार्थ गांजा बेचे जाने की सूचना बहुत दिनों से मिल रही थी। कई बार दबिश दिए जाने के बाद भी आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ़ पा रहे थे।

जिसको लेकर मुखबिर तैनात किया गया था। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर उप निरीक्षक बिजय शंकर सिंह व हमराहियो संग मेढ़ा बाजार से रामनगर जाने वाले संपर्क मार्ग पर घेराबंदी कर इसी बाजार निवासी कुलदीप गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका साथी भाग जाने में सफल रहा। कुलदीप के पास से झोले में रखा गांजा बरामद किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update