जौनपुर के लाल सौरभ का पुरुदुए विश्वविद्यालय अमेरिका में चयन,परिजनों में हर्ष

जौनपुर के लाल सौरभ का पुरुदुए विश्वविद्यालय अमेरिका में चयन,परिजनों में हर्ष
जंघई।असवां गांव निवासी सुरेश कुमार त्रिपाठी के बेटे एवं डॉ अनुरेश त्रिपाठी के भतीजे का चयन दो वर्ष के लिए डाटा एनालिस्ट में मास्टर डिग्री हेतु पुरुदुए विश्वविद्यालय, इंडियाना पालिस राज्य, अमेरिका देश में हुआ है। सौरभ तीन वर्ष से बैंक ऑफ न्यूयॉर्क में कार्य करने के बाद पुरुदुए यूनिवर्सिटी अमेरिका में परीक्षा दिया था तत्पश्चात कई कालेजों से आफर लेटर आया जिसमें उन्होंने पुरुदुए यूनिवर्सिटी जो कि टाप रैंक में आती है उसका चयन किया, सौरभ को 6000 डालर का स्कालरशिप भी मिला है। सौरभ रविवार को अपने परिजनों का आशीर्वाद लेकर अमेरिका रवाना हुए, सौरभ की उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों ने उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया है कि सौरभ अमेरिका से सफल होकर लौंटे सौरभ बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में गंभीर थे जिसकी वजह से उनको लगातार क्रमशः सफलता मिलती रही जिसका परिणाम यह है कि उनका चयन अमेरिका में मास्टर डिग्री हेतु सर्वोच्च विश्वविद्यालय में चयन हुआ।
सौरभ की उपलब्धि पर मां सुनीता त्रिपाठी, चाची सरिता त्रिपाठी, बहन श्रुति त्रिपाठी, प्रिया त्रिपाठी,भाई ओम् त्रिपाठी ने प्रशन्नता व्यक्त किया है।
I loved as much as youll receive carried out right here The sketch is attractive your authored material stylish nonetheless you command get bought an nervousness over that you wish be delivering the following unwell unquestionably come more formerly again as exactly the same nearly a lot often inside case you shield this hike