वाल्थर पब्लिक स्कूल के सामने अनियंत्रित कार ने दो बाइक में मारी टक्कर
जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में स्थित बाल्थर पब्लिक स्कूल के सामने परीक्षा से छूटे छात्रों के बीच अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। संयोग रहा की पांच मिनट पहले काफी संख्या में छात्र निकल गए थे नहीं तो बड़ी हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।
मंगलवार की सुबह लगभग 12:00 बजे प्रथम पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यालय प्रांगण से जैसे ही छात्रों का हुजूम निकलकर सड़क पर अपने-अपने गंतव्य की तरफ जा रहे थे थोड़ी देर बाद भदोही की तरफ से एक कार तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर पहुंचा और विद्यालय के सामने रामपुर निवासी आदित्यनाथ जायसवाल की लूना मोपेड को रौंदत्ती हुई विद्यालय की दीवाल से टकरा बगल में खड़ी सिधवन निवासी कामता मिश्रा के हीरो पैशन गाड़ी पर चढ़ गई जिससे पैशन गाड़ी बुरी तरह से क्षत्रग्रस्त हो गई। जिससे मौके पर छात्रों एवं अभिभावकों के बीच अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। कुछ लोगों ने दौड़ कर कार और कार सवार को पकड़ लिया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन की तरफ से रत्नेश तिवारी पहुंचे उन्होंने दुर्घटना करने वाले कार को पकड़ कर बैठा लिया। संयोग अच्छा था कि 5 मिनट पहले बच्चे निकल चुके थे नही तो इस हादसे में सैकड़ों बच्चो की जान जा सकती थी। विद्यालय प्रबंधन रत्नेश तिवारी ने आए दिन हादसे को देखते हुए जिलाधिकारी से विद्यालय के सामने डिवाइडर बनवाने की मांग किया है।
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है।
हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।