जौनपुर में पूर्व सांसद के.पी. सिंह का दावा इस बार मल्हनी में खिलेगा कमल…पढ़िए खबर!

जौनपुर – सोमवार की सुबह मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के.पी सिंह ने नामांकन किया है। नामांकन दाखिल करते हुए केपी सिंह ने बताया कि मल्हनी पूर्वांचल की पिछली सीटों में से एक है। लेकिन इस बार मल्हनी विधानसभा सीट में कमल खिलने जा रहा है।

दो पूर्व सांसद होंगे आमने- सामने
मल्हनी विधानसभा सीट में दो पूर्व सांसद इस बार आमने सामने होंगे। जेडीयू ने मल्हनी विधानसभा से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने 2014 में जौनपुर सदर के सांसद रहे के पी सिंह को प्रत्याशी बनाया है। दो पूर्व सांसद के आमने-सामने होने से मल्हनी विधानसभा सीट में रोचक लड़ाई देखने को मिल सकती है।

के.पी. सिंह का दावा इस बार खिलेगा कमल
बीजेपी के प्रत्याशी डॉक्टर के पी सिंह ने बताया कि मल्हनी विधानसभा सीट पूर्वांचल की पिछली सीट में शुमार है। उन्होंने बताया कि इसका कारण यह है कि यहां पर अब तक कमल नहीं खिला है। उन्होंने दावा किया कि इस बार मल्हनी विधानसभा सीट में कमल खिलने जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update