जौनपुर में 2 गांवों में अवैध भूमि कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

जौनपुर में 2 गांवों में अवैध भूमि कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर
जौनपुर। खुटहन उच्च न्यायालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के भागमलपुर और लवायन गांव में शनिवार को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला। अवैध रूप से बनाए गए शौचालय, घूर गड्ढा और हैंडपंप को उखाड़ दिया गया।
बताते हैं कि तहसीलदार शाहगंज आशीष कुमार सिंह ने बताया कि भागलपुर गांव निवासी शोभनाथ अवैध रूप से लगभग दो विश्वा सरकारी भूमि में घूर गड्ढा तथा इसी गांव के रामसूरत चौधरी शौचालय बनाकर अवैध कब्जा जमाए हुए थे।