जौनपुर: रामपुर नगर पंचायत चुनाव: सुनने मे आ रहा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लड़ाके भाजपा व अपनादल एस दोनो खेमे के अलावा अन्य पार्टियों में भी ताक झाक कर रहे

जौनपुर: रामपुर नगर पंचायत चुनाव: सुनने मे आ रहा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लड़ाके भाजपा व अपनादल एस दोनो खेमे के अलावा अन्य पार्टियों में भी ताक झाक कर रहे

@समस्या तो बहाना है। सबको अपनी अपनी राजनीति को चमकाना है। स्थानीय निकाय चुनाव जो आ गया है। अगर देखा जाय तो रामपुर नगर पंचायत का हाल बेहाल है। समस्याओ का अंबार है। जिसका उल्लेख नही किया जा सकता है।

सड़क, पानी, बिजली,सफाई की तखल्लुस से जायजा लिया जाय तो अपने आप रामपुर नगर की जमीनी हकीकत का सच सामने आ सकता है। मानव जीवन मे समस्याओ का अंत नही हो सकता।

जब तक सृष्टि है,नूतन,नूतन समस्या समय काल के अनुसार पनपती रहेगी। जब विकास का पहिया घूमेगा तो इन्जीनियरिंग का नमूना भी पेश होगा। सुन्दर सड़क बन रहा है तो समस्या आयेगा, ग्राम पंचायत से नगर पंचायत मे तब्दील रामपुर शहरीकरण की ओर है।

भव्यता दिव्यता की आभा दिखेगी थोड़ा वक्त का तकाजा है। समय का इन्तजार करिये। मत का दान करिये। रामपुर नगर पंचायत का पहला चुनाव है।

हसी खुशी बिना गिला शिकवा के लोकतंत्र महोत्सव का आनंद लीजिए। आखिर क्यो जरुरत आ पड़ी कुछ भाजपा कार्यकर्ता व कुछ नगरवासियो को सरकार के खिलाफ शान्तिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की।

इन्जीनियरिंग के अनुसार नाली उची है तो सड़क उची होगी। सामान्तर भाव से रामपुर का बेहतर दशा बन रहा जो भविष्य के दिशा को ठीक कर सके है।

समस्याओ के बाबत चैतन्यता और एकजुटता रहती तो नगर पंचायत से भी सवाल किया जा सकता है। रामपुर नगर के शहरीकरण करण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने करोड़ो रुपये खर्च कर दिये।

विकास की धारा कमजोर क्यो। रामपुर मे हाइवे सड़क के दोनो किनारे के लोगो के सामने जटिल समस्या है। जब सबका लेबल ठीक होगा,सड़क नाली पानी बिजली सुसज्जित दुकाने,सुन्दर भाव सुन्दर विचार जब प्रकृति अच्छी दिखेगी तब भाव भी सुन्दर होगा।

रामपुर नगर पंचायत में शुक्रवार को कुछ नगरवासियों व कुछ भाजपा कार्यकर्ताओ ने नेशनल हाइवे 135A पर हो रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किए।लगभग सैकड़ों लोग धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।

जिसमे विधानसभा 370 मडियाहू के विधायक डॉ• आरके पटेल ने समस्या से अवगत हुए। कुछ नगरवासियों का कहना है कि रामपुर बाजार में जो नाली निर्माण कार्य हो रहा है उसकी उचाई अत्यधिक है जिससे नगरवासियों को वर्तमान मे व भविष्य में भी परेशानीयो का सामना करना पड़ेगा उसको मद्देनजर रखते हुए आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए और लिखित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मड़ियाहूँ को सौपा गया।

मौके पर मड़ियाहूं उप जिलधिकारी लाल बहादुर, व नायब तहसीलदार संदीप सिंह, व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं अशोक कुमार सिंह व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह समेत सर्कल के सभी पुलिस कर्मी व विधानसभा 370 मडियाहूँ के विधायक डॉ• आर के पटेल,विनोद जायसवाल, छेदीलाल जायसवाल, श्यामधर मिश्रा, देवीशंकर दुबे, सुभाष जायसवाल, रामसजीवन मिश्रा, व ब्रह्मदेव उपाध्याय, अनिल पाठक हिप्पी जायसवाल आदि नगरवासी मौजूद रहे। जनता का मौलिक अधिकार है मानव हित मे आवाज बुलंद किया जाय।

भाजपा और अपनादल एस स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहा है। अपना दल एस जौनपुर ईकाई के मासिक बैठक मे पदाधिकारियो की बैठक मे स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर विशेष चर्चा रहा बात सोशल मीडिया मे है।

अपना दल एस मड़ियाहू और रामपुर नगर पंचायत सीट पर भाजपा से गठबंधन मे सीट की मांग कर सकता है। विधायक भी अपना दल एस के है।

सुनने मे आ रहा है नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लड़ाके दोनो दल मे ताक झाक कर रहे है। भाजपा और अपना दल सोनेलाल मे। जैसी चर्चा है टिकट का दाम बढ़ रहा है। स्वामी खोजे जा रहे है जो जनता और पार्टी दोनो की मुराद पूरी कर सके।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update