जौनपुर: लाइनबाजार पुलिस व सर्विलांस टीम ने चोरी की योजना बनाते चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,
![](https://hind24tv.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230712-WA0267-1024x461.jpg)
जौनपुर: लाइनबाजार पुलिस व सर्विलांस टीम ने चोरी की योजना बनाते चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,
कब्जे से 2देशी तमंचा, 2जिंदा कारतूस, कुल 28800 रुपये व सफेद पीली धातु के जेवरात बरामद
जौनपुर: डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा थाना लाइनबाजार के मार्गदर्शन में, उ0नि0 आशुतोष कुमार गुप्ता मय हमराह उ0नि0 सुधीर कुमार, हे0का0 कमलेश कुमार पाण्डेय, हे0का0 मनीष सिंह, का0 विश्वास यादव व स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 दिब्यप्रकाश सिंह सर्विलांश टीम प्रभारी उ0नि0 रामजनम यादव मय हमराह हे0का0 विनय सिंह, हे0का0 औरंगजेब खान, का0 अमित यादव, का0 सुनील यादव द्वारा आज दिनांक 12.07.2023 को समय 3.30 बजे अभियुक्त
1- दीपक सरोज पुत्र रामधनी सरोज निवासी सीहीपुर थाना लाइन बाजार जौनपुर
2. विशाल सेठ पुत्र सुनील सेठ निवासी पाली थाना मडियाहू जनपद जौनपुर
3- रवि यादव पुत्र राजेश यादव निवासी पालपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर
4- आकाश सेठ पुत्र मेवालाल सेठ निवासी जमालापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर को 2 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 2 जिदा कारतूस 315 बोर व कुल 28800 रुपये व सफेद, पीली धातु के जेवरात के साथ नेहरु बाल उद्यान स्कूल के पास रेलवे लाइन के किनारे खन्डहर मकान के पास से गिरफ्तार किया गया तथा एक अदद मो0सा0 स्पेण्डर प्लस काला रंग बिना नम्बर प्लेट को आनलाइन सीज किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0 सं0 353/23 धारा 398/401/411 भा0 द0 वि0 व मु0अ0सं0 354/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम 1- दीपक सरोज पुत्र रामधनी सरोज निवासी सीहीपुर थाना लाइन बाजार जौनपुर व मु0अ0सं0 355/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम विशाल सेठ पुत्र सुनील सेठ निवासी पाली थाना मडियाहू जनपद जौनपुर के पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. दीपक सरोज पुत्र रामधनी सरोज निवासी सीहीपुर थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र 21 वर्ष
2. विशाल सेठ पुत्र सुनील सेठ निवासी पाली थाना मडियाहू जनपद जौनपुर उम्र 21 वर्ष
3. रवि यादव पुत्र राजेश यादव निवासी पालपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर उम्र 19वर्ष
4. आकाश सेठ पुत्र मेवालाल सेठ निवासी जमालापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर उम्र 20 वर्ष
बरामदगी
1. दो अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 2 जिदा कारतूस 315 बोर
2. सफेद, पीली धातु के जेवरात
3. कुल 28800 रुपये व
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0 सं0 353/23 धारा 398/401/411 भा0 द0 वि0 थाना लाइन बाजार जौनपुर
2. मु0अ0सं0 354/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना लाइन बाजार जौनपुर
3. मु0अ0सं0 355/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना लाइन बाजार जौनपुर
गिरफ्तारी टीम —
1. उ0नि0 आशुतोष कुमार गुप्ता थाना लाइनाबाजार, जौनपुर।
2. उ0नि0 सुधीर कुमार थाना लाइनाबाजार, जौनपुर।
3. हे0का0 कमलेश कुमार पाण्डेय थाना लाइनाबाजार, जौनपुर।
4. हे0का0 मनीष सिंह थाना लाइनाबाजार, जौनपुर।
5. का0 विश्वास यादव थाना लाइनाबाजार, जौनपुर।
6. उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम जौनपुर।
7. उ0नि0 दिब्यप्रकाश सिंह सर्विलांस टीम जौनपुर
8. उ0नि0 रामजनम यादव प्रभारी सर्विलांस टीम जौनपुर।
9. हे0का0 विनय सिंह, हे0का0 औरंगजेब खान,का0 अमित यादव,का0 सुनील यादव सर्विलांस टीम।