जौनपुर: हत्या, लूट सहित एक दर्जन संगीन मामलों में वांछित ,और एक लाख का इनामी विनोद मुठभेड़ में ढेर,

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक लाख का इनामी विनोद सिंह मुठभेड़ में ढेर हो गया। वहीं बदमाशों की गोली से बक्शा थाने का एक सिपाही जख्मी हो गया। मौके से इनामी का एक साथी बदमाश जंगल का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि देवरिया-बरपुर गांव स्थित पीली नदी के पुल के पास शुक्रवार की शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में इनामी बदमाश विनोद सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी छितमपट्टी सरपतहां ढेर हो गया। उन्होंने बताया कि बदमाश पर एडीजी वाराणसी की ओर से एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।

जब लूट, हत्या, डाक्टरों से रंगदारी मांगने समेत कई गम्भीर धाराओं में डेढ़ दर्जन ज्यादा मुकदमे में वह वांछित था। उन्होंने बताया कि बदमाशों की गोली से बक्शा थाने का सिपाही अजय कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी बमरौली कौशांबी भी जख्मी हो गया। जिसे आनन फानन में पहले स्वास्थ केन्द्र फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।तीस राउंड चली गोली

जानिए अब पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के साथ 11 थानों की फोर्स मौके पर मौजूद थी। उधर रात करीब साढ़े आठ बजे मारे गए बदमाश का शव लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची थी। वहीं मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश की तलाश में जंगल में पुलिस देर रात तक कांबिंग करती रही। रात पौने नौ बजे के करीब जंगल में तीन राउंड गोली चलने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने फरार बदमाश को भी घेर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस देवरिया-बरपुर गांव के पास शाम करीब पांच बजे हुई पुलिस मुठभेड़ में दोनों तरफ तीस राउंड गोलियां चली। गोलियों की आवाज सुनकर खेतों में मवेशियों के लिए चारा काट रहे पशु पालक भाग खड़े हुए। लगभग साढ़े आठ बजे रात तक पूरे जंगल क्षेत्र को पुलिस ने घेरकर जांच शुरू कर दी थी।दो दिन पहले ही घोषित हुआ था इनाम

जौनपुर। पुलिस के लिए सिरदर्द बने विनोद सिंह पुत्र रणजीत के उपर लाइन बाजार थाने में दर्ज एक मुकदमे को लेकर पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। लाइन बाजार थाने में 2021 में धारा 386, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विनोद पर पहले से ही 50 हजार को इनाम घोषित था।दो दिन पहले ही घोषित हुआ था इनाम

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update