नाशिक।अमृत महोत्सव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा सातपुर मंडल की मीटिंग हुई

नाशिक।अमृत महोत्सव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा सातपुर मंडल की मीटिंग हुई

अमृतमहोत्सव तैयारी के लिए दिनांक 07.08.2022 दिन रविवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा सातपुर मंडल की मीटिंग हुई। मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप त्रिपाठी जी के नाशिक से बाहर होने के कारण मंडल महामंत्री अरविंद पाठक जी ने शहर अध्यक्ष ठा. भुवाल सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन शहर महामंत्री संतीश सिंह जी के आवास पर किया।

प्रदेश सचिव सुभाष श्रीवास्तव जी ने बताया कि हर घर पर तिरंगा झण्डा फहराया जाना चाहिए। पूरे मंडल के प्रत्येक घर पर झंडा फहराने की जिम्मेदारी हम लोंगो की है। घर कोई भी पार्टी का हो,कोई धर्म का हो देश तो सबका है। अगर किसी कारण बस कोई झंडा अपने घर पर नही लगा सका है।

तो हमे उनको झण्डा देना है। और उनको साथ मे लेकर खुद झंडा लगवा देना है। अध्यक्ष ठाकुर भुवाल सिंह ने उनकी बातों का समर्थन किया और इस महोत्सव में सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा। 13 अगस्त को मोटर साईकल रैली निकालने के बारे में सभी को अवगत कराया ।

सभी लोंगो ने अपने अपने विचार रखे । प्रदेश महिला सह संयोजिका श्रीमती पूनम सिंह ने बताया कि मैं शहर अध्यक्षा सौ.सुमन विश्वकर्मा से बात करती हूं , रैली में हमारी महिलाएं भी साथ में रहेंगी।

वहाँ पर उपस्थित लोंगो में प्रदेश युवा सह संयोजक अविनाश यादव जी ने शहर संयोजक चंदन विश्वकर्मा से बोल कर मीटिंग में युवा प्रकोष्ठ के कई युवाओं को बुला लिया था। शहर संगठन मंत्री गोविंद सिंह जी सुनील शुक्ला जी, सत्यम सिंह, अंकुश सिंह, वैभव सिंह, नीरज राजभर, सागर यादव, अमन यादव, नीलेश चौरशिया इत्यादि लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update