पुष्टाहार वितरण न होने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन,लागाया धांधली का आरोप

विक्की कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

मुंगराबादशाहपुर। बाल विकास परियोजना अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पुष्टाहार वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए विकासखंड मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के गांव सरोखनपुर में लाभार्थियों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रदर्शन किया।

महिलाओं का आरोप है कि पुष्टाहार वितरण केवल कागजों पर किया जा रहा है। महिलाओं ने पोषाहार वितरण करने वाली समूह व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है ।चेतावनी दी शीघ्र सरोखनपुर में पात्र महिलाओं में बाल पोषाहार का वितरण नहीं कराया गया तो पुन: कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

कहां कई माह से बाल पुष्टाहार सामग्री का वितरण नहीं किया गया है। इसकी शिकायत कई बार आंगनबाड़ी केंद्र की मुख्य सेविका से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। सरोखनपुर महिलाओं में दुर्गा देवी, खुशबू व यमुना ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकत्रि और सहायता समूह की ने कई बार आधार कार्ड लेकर रजिस्टर में नाम लिखा लेकिन कोई सामान नहीं दिया।घेराव करने वालों में बसंती, आरती, अमरावती, चांदनी, यमुना ,दुर्गा देवी, खुशबू व करिश्मा समेत कई अन्य महिलाएं मौजूद थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update