प्रोपर्टी हथियाने के लिए प्रेमी संग मिलकर बहु ने ससुर कि हत्या कर दी हत्या ,प्रेमी हो गया फरार …

फरीदाबाद – आरोपी बहू को क्राइम ब्रांच ने बदरपुर बॉर्डर एरिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
हालांकि, उसका प्रेमी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक भरत सिंह आरोपी महिला गीता के पति विनोद का सौतेला बाप था।

जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में करीब छह दिन पहले गोली मारकर भरत सिंह नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। अपराध जांच शाखा, डीएलएफ ने फरार चल रही पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया है।
आरोपी महिला को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार महिला गीता ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर की हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे का कारण प्रॉपर्टी विवाद था। मृतक भरत सिंह आरोपी महिला गीता के पति विनोद का सौतेला बाप था।

भरत सिंह के बेटे सूरज की गत वर्ष पिछले साल ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद सूरज की पत्नी अपने मायके चली गई थी। आरोपी गीता ससुर पर सारी प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए दबाव डाल रही थी। सारी प्रॉपर्टी महिला के ससुर भरत सिंह के नाम पर है।

आरोपी महिला के साथ उसका प्रेमी दिलीप उर्फ सैंडी उर्फ कालिया भी शामिल है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी जेल की भी सजा काट चुका है। हत्या से पहले आरोपी महिला ने अपने ससुर को खाने में नींद की गोलियां खिला दी थीं। उसका प्रेमी अभी फरार है। – सूबे सिंह, पुलिस प्रवक्ता !

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update