भाजपाइयों ने घर-घर जाकर गिनाई पार्टी की उपलब्धियां, सबका साथ-विकास-विश्वास से आगे बढ़ रही भाजपा: – बालकृष्ण

Report – Vicky Kumar Gupta

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)- रविवार को भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने लाभार्थी डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के तहत गांव पालकापूरा,गोरैयाडीह समेत नगर के कई वार्डों में मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा प्रभारी बालकृष्ण पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों व मोहल्ला वासियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साढे 4 साल होने पर उनके द्वारा प्रदेश हित में चलाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया। और लाभार्थियों को टीका लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी बालकृष्ण पांडे ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ रही है।

कहां कि प्रदेश के सभी जिलों में 20 से 24 घंटे तक बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो रही है। कोविड काल में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था और वर्तमान में तेजी से हो रहे टीकाकरण की प्रशंसक पूरा विश्व कर रहा है। मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता , उमाशंकर गुप्ता व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय सिंह ने संयुक्त रुप से घर-घर जाकर प्रदेश सरकार के साले 4 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई।

नगर उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर में हर गली मोहल्ले में विकास कार्य हुए हैं। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास, शौचालय व राशन सहित तमाम जन कल्याणकारी योजना का लाभ लिए हुए हैं। भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है।

नगर मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष विनय सिंह (पिंटू) ने कहा कि आम जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से दोबारा से सत्ता में आएगी। नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि देश के नौजवान का भाजपा पर विश्वास है विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर विशाल शुक्ला, गोपीनाथ, आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू,) रोहन पांडे, महामंत्री रंजीत भोजवाल, संजय चौरसिया, सुमित गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता व संतोष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update