भाजपा के कुशासन को जनजन तक पहुंचाएं सपा कार्यकर्ता- लाल बहादुर सभासद आजम राईन सहित सैकड़ों लोगो ने सपा की ली सदस्यता – सपा विचार गोष्ठी व सदस्यता कार्यक्रम का किया गया आयोजन-

Report -विक्की गुप्ता

मुंगरा बादशाहपुर। कार्यकर्ता भाजपा के कुशासन को जन जन तक पहुंचाने के काम में जुट जाएं। भाजपा शासन में आज जनता त्रस्त है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश की जनता सपा की ओर देख रही है। उक्त बातें कस्बे के मोहल्ला सुतहट्ठी (सरांय) में सपा व्यापार सभा के तत्वाधान में आयोजित समाजवादी विचार गोष्ठी व सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच कहीं। कहा कि भाजपा शासन में किसान ,छात्र ,नौजवान, व्यापारी, अल्पसंख्यक, दलित सहित हर वर्ग के लोग परेशान हैं। जनता होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत पूर अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जो वादे किए उनको पूरा नहीं किया बल्कि किसान, बेरोजगार, युवा, व्यापारी, महिला सभी का उत्पीड़न कर रही है इसी को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग सपा में शामिल होकर अखिलेश यादव की नीतियों को गांव गांव पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव व राज बहादुर यादव तथा व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष सौदागर राईन की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन छोड़कर सपा में शामिल हुए सभासद आजम राईन और उनके साथ के सैकड़ों लोगों को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने सभासद आजम राईन, अंसार अली (चांद बाबू), खालिद अंसारी, मो. इमरान, अख्तर राईन, शब्बीर अहमद, अब्दुल हमीद, हाजी असलम, डॉ रियाज अहमद, मो. सलीम, सोहेल अहमद, खुर्शीद आलम, जावेद खान व मो. इरशाद सहित सैकड़ों लोगों को सपा सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

वक्ताओं में शैलेंद्र साहू, सभासद आजम राईन, व्यापार सभा अध्यक्ष सौदागर राईन, विधानसभा अध्यक्ष राज मूर्ति सरोज, राहुल यादव, सपा नेता विनोद मिश्रा, पंकज मिश्रा व तनवीर अहमद ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के पूर्व में व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष सौदागर राईन , जिला सचिव परवेज आलम वकील राईन व चांद बाबू ने आए हुए अतिथियों का साल भेंट व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी रामलाल पाल तथा संचालन सभासद आजम राईन व शिवकुमार विश्वकर्मा ने किया। जिला सचिव प्रवेज आलम व नगर अध्यक्ष सौदागर राईन ले आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर भोलाराम सरोज, राम लाल , पीपी गुप्ता, शैलेंद्र साहू, लंबू नेता, वकील राईन, कोषाध्यक्ष अंसार अली, अभय सरोज, मेराज अहमद, पंकज मिश्रा, विनोद मिश्रा व राहुल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update