भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए घमाशान शुरू,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त, किसके हाथ में होगी पार्टी की कमान

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए घमाशान शुरू,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त, किसके हाथ में होगी पार्टी की कमान

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष के चयन के लिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

वे आज देर रात जिले में पहुंच जायेगें। बुधवार को वे इस चुनाव के लिए नामित पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों , जनप्रतिनिधियों व पूर्व जनप्रतिनिधियों से एक एक करके बातचीत करेगंे तथा सभी से जिलाध्यक्ष के लिए उपयुक्त तीन-तीन नेताओं का नाम लेगें।

नये जिलाध्यक्ष का चयन 25 जुलाई तक होने सम्भावना जतायी जा रही है तथा पूरे संगठन का विस्तार 31 अगस्त कर दिया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी काफी गम्भीर है। जिसके कारण नये संगठन के गठन के लिए भाजपा फूंक-फूंककर कदम उठा रही है।

कर्मठ व योग्य जिलाध्यक्ष के चयन के लिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आज रात करीब नौ बजे तक पर्यवेक्षक जिले में आ जायेगें।

बुधवार को वे इस चुनाव के लिए नामित किये गये पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश चंद्र सिंह, ईश्वदेव सिंह,सुशील उपाध्याय, नगर विधायक व मंत्री गिरीश चंद्र यादव , विधायक रमेश मिश्रा, एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंसू, एमएलसी विद्यासागर सोनकर,राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह और बांकेलाल सोनकर से अलग अलग बातचीत करेगें तथा सभी से जिलाध्यक्ष के लिए तीन-तीन नाम लेगें। इन्ही नामों में से उपयुक्त किसी को जिलाध्यक्ष बनाया जायेगा। इसकी घोषणा 25 जुलाई तक होने की उम्मीद जतायी जा रही है तथा जिला संगठन सहित सभी फ्रंटल संगठनों का गठन 31 अगस्त कर दिया जायेगा।

पार्टी सूत्रो के अनुसार इस बार जिलाध्यक्ष पिछड़ी जाति से बनाया जायेगा। पिछले तीन कार्यकाल में कायस्थ, ब्राहमण और क्षत्रिय वर्ग को यह जिम्मेदारी दी जा चुकी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update