भाजपा सरकार में सभी समुदाय के लोग हुए लाभान्वित- नीलम महिला मोर्चा अध्यक्ष ने डोर टू डोर लाभार्थी से किया जनसंपर्क- गिनाई प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां-

रिपोर्ट -विक्की कुमार गुप्ता 

मुंगरा बादशाहपुर। भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता सहित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नगर के कई वार्डों में भ्रमण कर लाभार्थियों से डोर टू डोर अभियान चलाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह ने बताया कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जिन लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हुआ है। उनके घर पहुंच कर अभिनंदन किया जा रहा है। कोविड-19 का पालन करते हुए 5 मंडल महिला पदाधिकारियों ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व केंद्र सरकार में बिना किसी जाति ,धर्म भेदभाव के सबका साथ सबका विकास तर्ज पर सभी समुदाय के लोग लाभान्वित हुए हैं।

योगी सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में जितना विकास प्रदेश में हुआ है, इतना विकास कार्य किसी भी सरकार में नहीं हुआ। भाजपा सरकार जन-जन को लाभान्वित कर रही है। इस दौरान लाभार्थियों को टीका लगाकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता, कोषाध्यक्ष काजल साहू व बूथ अध्यक्ष गिरजा सरोज मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update