मिर्जापुर।शक्तेशगढ़ आश्रम में चली गोली एक साधु की मौत, दूसरे साधु की हालत गंभीर

मिर्जापुर।शक्तेशगढ़ आश्रम में चली गोली एक साधु की मौत, दूसरे साधु की हालत गंभीर

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले की शक्तेसगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद के परमहंस आश्रम में गुरुवार सुबह गोली लगने से एक साधु की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य साधु भी घायल बताया जा रहा है।

उनको चंदौली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर सिर्फ एक साधु मृत मिले जिसके सिर में गोली लगी थी।

सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल करने पर पता चला कि एक और साधु को गोली लगी है जिनका चंदौली में इलाज चल रहा है।
घटना के दौरान स्वामी अड़गड़ानंद महराज आश्रम में मौजूद थे। लायन आर्डर के लिए आश्रम के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परमहंस आश्रम चुनार के शक्तेसगढ़ में स्थित है।

गुरुवार सुबह आश्रम में गोली चलने की आवाज सुनी तो आश्रम के जिस जगह में गोली चली थी वहां के लोग पहुंचे तो 45 साल के साधु जीवन बाबा उर्फ जीत और 46 साल के आशीष महाराज को गोली लगी थी। जीवन बाबा के सिर में गोली लगने से मौत हो चुकी थी। वह मध्यप्रदेश के शिवपुर के रहने वाले थे।

सीओ चुनार रामानंद राय फील्ड यूनिट व डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से दो तमंचे मिलने की बात सामने आई है।
पुलिस की माना जाय तो दोपहर 12:00 बजे तक आशीष को गोली लगने की बात को आश्रम के लोगों ने छिपाए रखा था।
एएसपी महेश अत्री एक साधु को गोली लगने की सूचना पर पहुंचे और आश्रम के सीसीटीवी की जांच की गई तो उसमें एक और साधू के गोली लगने की बात का पता चला। जिसे चंदौली के आरडी मेमोरियल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

उनके कमर में फंसी गोली निकाल दी गई है। वह खतरे से बाहर है। पुलिस साधू आशीष के होश में आने की बाद बयान दर्ज करेंगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update