ये फल और सब्जियां हैं डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद, आज ही करें डाइट में शामिल

खराब दिनचर्या और भोजन में पौष्टिकता की कमी के चलते लोग
कम उम्र में ही तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। डायबिटीज भी ऐसी ही एक बीमारी है। यह शरीर में अंदर ही अंदर कई समस्याएं पैदा कर सकती
डायबिटीज यानी मधुमेह आजकल एक आम समस्या हो गई है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक, हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसको नियंत्रित करने के लिए लोग तमाम उपायों का सहारा लेते हैं। आहार में बदलाव करके भी आप इसको कंट्रोल कर सकते हैं। आहार में बदलाव यानी उन चीजों का सेवन बढ़ा देना चाहिए, जो इसको निंयत्रित करने में सहायक साबित हो सकें। ऐसे कई फल और सब्जियां हैं, जिन्हें खाकर डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज रोगियों को कौन से फल और सब्जियां खाने से लाभ मिल सकता है.
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद फल
अमरूद
जानिए विटामिस ए और सी, फॉलेट, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद डायबिटीज में फायदेमंद साबित हो सकता है। अमरूद का ग्लाइकैमिक इंडेक्स लो होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मददगार होता है।
जामुन
डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन बेहद लाभकारी है। जामुन के सेवन से ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
सेब
इसमें सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।
कीवी
कीवी में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होती है।