लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोगों को गर्मी और उमस जैसे माहौल से राहत मिलती दिख रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आखिरकार मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। लोगों को गर्मी और उमस जैसे माहौल से राहत मिलती दिख रही है। राजधानी लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक लोगों को बदले मौसम के कारण राहत मिलती दिख रही है।

जून-जुलाई की जगह सितंबर में लोगों को बारिश जैसे मौसम का आनंद मिल रहा है। घर से बाहर निकलने पर बादल और हल्की फुहारों के बीच सुहाने बरसाती मौसम का अहसास हो रहा है। यूपी के लगभग तमाम इलाके में लोगों को बदले मौसम का अहसास हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मैदानी इलाके में मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। इस बार बारिश की ट्रफ लाइन रास्ता बदलने की जगह बंगाल, झारखंड, बिहार और यूपी तक को भिंगा रही है। इस सप्ताह के अंत तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने की उम्मीद की गई है।

राजधानी लखनऊ में लोगों को बारिश की वजह से राहत मिली है। सुबह से ही हल्की बारिश ने लोगों को राहत दिलाई। शहर में दिन भर इस प्रकार का मौसम बने रहने का अनुमान है। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं के कारण लोगों को बाहर में सुहाना अहसास हो रहा है। बारिश के कारण उमस का प्रभाव काफी कम हो गया है। 94 फीसदी ह्यूमिडिटी के बाद भी लोगों को अधिक गर्मी जैसी स्थिति नहीं दिख रही है। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे लोगों को गर्मी और उमस जैसी स्थिति से मुक्ति मिलेगी। बुधवार को राजधानी में बारिश का अनुमान 74 फीसदी जताया गया है।

नोएडा में दोपहर बाद तेज बारिश के आसार

नोएडा में छिटपुट बारिश और फिर धूप निकलने के कारण अभी उमस का प्रभाव दिख रहा है। हालांकि, धीरे-धीरे स्थिति में बदलाव होगा। 79 फीसदी ह्यूमिडिटी के कारण लोगों को उमस जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे से शहर के कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। शाम 7 बजे तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसके बाद लोगों को उमस से कुछ हद तक राहत मिलेगी। बारिश की संभावना 45 फीसदी जताई गई है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा लोगों को राहत दे रही है। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

गाजियाबाद में तीन दिनों तक बारिश की उम्मीद

बनने का अनुमान जताए जाने से लोगों को उमस और गर्मी जैसी से राहत मिलेगी। मंगलवार को दिन में बादलों के बीच से धूप निकलने के कारण तापमान बढ़ेगा और 79 फीसदी ह्यूमिडिटी लोगों को परेशान करेगी। हालांकि, शाम 4 बजे से बारिश शुरू होने का अनुमान है। शहर में बारिश की संभावना 45 फीसदी जताई गई है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं से लोगों को बाहर में राहत मिलती दिख रही है। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वाराणसी में गरज के साथ बारिश का अनुमान

वाराणसी में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। सुबह से शहर में बादलों की हलचल दिख रही है। रह-रहकर हल्की बारिश हो रही है। दोपहर बाद एक बजे से तेज बारिश शुरू होने का अनुमान जताया गया है। गरज के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। शहर में बारिश की संभावना 76 फीसदी जताई गई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तीखी गर्मी से अब लोगों को राहत मिलती दिख रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update