शांति समिति की बैठक सम्पन्न,अपने अपने पर्व  शांति व सौहार्द पूर्ण मनाए : थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्रा

शांति समिति की बैठक सम्पन्न,अपने अपने पर्व  शांति व सौहार्द पूर्ण मनाए : थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्रा

रिपोर्टर दीपक शुक्ला

बरसठी (जौनपुर ) बुधवार को बकरीद व कावड़ यात्रा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक बरसठी थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्रा ने उपस्थित लोगों से कहा  कि लोग अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने अपने पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाये।

इस दौरान थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्रा ने जहां बकरीद पर्व को लेकर शांति सौहार्द के लिए  नमाज़ के बाद की जाने वाली कुर्बानी को लेकर कहा कि खुले में कुर्बानी ना की जाए और  साथ ही प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी भी न दें। वहीं 4 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत होगी।

कावड़ियों द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस किसी भी प्रकार से रास्ते को बाधित नहीं करेंगे साथ ही मंदिरों में दर्शन पूजन के समय महिलाओ को  चोर उचक्कों से बचने के लिए आभूषण पहनकर जाने से बचना चाहिए। बरसठी थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी जुलूस आयोजक हैं।

वह अपने कार्यक्रम की जानकारी पहले ही थाने में अवगत कराए उपस्थित रहे उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र उपनिरीक्षक राज नारायण गिरी उप निरीक्षक राजकुमार यादव उपनिरीक्षक धर्म देव प्रसाद हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव कांस्टेबल सुरेश यादव कांस्टेबल चंचल यादव कांस्टेबल अंकित राय कांस्टेबल पीयूष यादव सद्दाम अली रईस अहमद प्रधान परियत प्रधान पदुमपुर संजय कुमार संदेश सरोज गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update