शादी की खुशियां मातम में बदली, घर के बाहर दूल्हा लहूलुहान मृत पड़ा मिला, परिवार में मचा कोहराम

शादी की खुशियां मातम में बदली, घर के बाहर दूल्हा लहूलुहान मृत पड़ा मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबी में रविवार की शाम को लोनी जाने वाली बारात की तैयारी का माहौल उस समय मातम में बदल गया जब रविवार की सुबह दूल्हे का शव लहूलुहान अवस्था में मृत घर के बाहर पड़ा मिला। दूल्हे की मौत से घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पँहुचे पुलिस के अधिकारियों ने घटना की जांच करते हुए शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। गांव कुटबी निवासी रविन्द्र सिंह के बड़े पुत्र 30 वर्षीय अनुज की बारात रविवार शाम को गाजियाबाद के लोनी जानी थी। गतदिवस हुए मढ़े की रस्म अदा हुई जिसमें केंद्रीय मंत्री डा . संजीव बालियान भी पँहुचे थे। रात भर महिलाओ ने गाना बजाना किया। सुबह 4 बजे तक गाना बजाना चल रहा था। परिजनों के मुताबिक दूल्हा अनुज मोबाइल पर बात करता हुआ जीने से मकान की तीसरी मंजिल पर चला गया। कुछ देर बाद उन्हें पास रहने वाले लोगों ने बताया कि अनुज घर के बाहर लहूलुहान अवस्था मे मृत पड़ा हुआ है। अनुज की मौत की खबर से घर मे कोहराम मच गया। जंहा एक ओर बारात जाने की तैयारियां चल रही थी वही दूल्हे अनुज की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अनुज की छोटी बहन प्रीति व छोटे भाई अंकुर , माँ व पिता का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर हल्का इंचार्ज वीरेंद्र सिंह, एस ओ बुढाना जितेंद्र सिंह, मौके पर पँहुचे तथा घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस ने मृतक अनुज का मोबाइल मकान की छत से बरामद किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ बुढाना विनय गौतम मौके पर पँहुचे तथा शव को पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया। अनुज 2013 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था तथा मंगोलपुरी थाने पर तैनात था। अनुज की बहन पढाई करती है तथा छोटा भाई अंकुर भी भर्ती की तैयारी कर रहा है। अनुज के पिता रविन्द्र सिंह पुलिस में होमगार्ड है। थाना शाहपुर के गांव कुटबी में रविवार की सुबह दूल्हे अनुज की मौत की सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज वीरेंद्र सिंह मयफोर्स के पँहुचे वही एसओ बुढाना जितेंद्र सिंह, सीओ बुढ़ाना विनय गौतम सहित एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव भी गांव कुटबी में घटनास्थल पर पँहुचे।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update