समाजवादी लोहिया वाहिनी के मुंगरा विधानसभा ओपी यादव अध्यक्ष बने

रिपोर्ट – विक्की गुप्ता 

मुंगरा बादशाहपुर। – विधान सभा चुनाव के ठीक पहले बड़ी जिम्मेदारी देकर उनके संघर्ष को सम्मान से नवाजा है। समाजवादी लोहिया वाहिनी मुंगरा बादशाहपुर विधान सभा अध्यक्ष ओपी यादव को बनाया गया। जिसको लेकर पार्टी में खुशी की लहर उमड़ पड़ी। ओपी यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य का आभार जताया और विधान सभा चुनाव में युवा शक्ति को संगठित करके सकारात्मक प्रदर्शन व प्रभाव को दिखाने का दंभ भरते हुए ओ पी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ही ईमानदारी और निष्ठा के साथ लगकर आगामी 2022 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे।

इस बार विधानसभा के चुनाव में सपा को भारी बहुमत से जीता कर सपा की सरकार बनाने के लिए पूरी तरीके से संकल्पित हूं। इसके लिए युवा शक्ति सपा के समर्थन मे जुट गई है। सर्व समाज के युवा इस बार एकमत हो अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे और रुके हुए विकास के पहिए को फिर से रफ्तार देंगे तभी उत्तर प्रदेश का विकास होगा। बधाई देने वाले में सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, वरिष्ठ सपा नेता राहुल यादव, पंकज मिश्रा,विशाल यादव, पंकज पटेल, राजेंद्र बहादुर यादव, विनोद मिश्रा, राजमूर्ति सरोज, धीरज दुबे साहित आदि सपा नेताओं ने बधाई दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update