समाज के विभिन्न वर्ग व लोगों को जोड़ता है सहभोज- आलोक मुंगरा बादशाहपुर में समरसता भोज देकर मनाया खिचड़ी पर्व- भाजपाइयों ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश-

Report – Vicky Kumar Gupta

मुंगरा बादशाहपुर – नगर क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के तहत सभी लोगों ने भरोसे दाल ,चावल, आलू, गोभी, आरती संग्रह कर खिचड़ी बनाया। इसके बाद सामूहिक रूप से सभी लोग ने एक साथ भोजन किया। इस भोज से जाति धर्म का भेद भुलाकर मुंगरा बादशाहपुर नगर के लोग आकर सहभोज करते हैं।

और प्रेम सौहार्द और भाईचारा निभाकर यहां की गंगा जमुनी तहजीब को और मजबूत कर जाते हैं। इस दौरान नगर मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू )ने कहा कि सामाजिक समरसता का अर्थ ही समाज को एकजुट कर परंपरिक भेदभाव को समाप्त करना है।

इसी सोच के साथ केंद्र व प्रदेश की सरकार भेदभाव की इस खाई को खत्म करने के लिए सभी वर्गों के साथ सहभोज कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ सहभोज करने से आपसी सौहार्द व भाईचारा बढ़ता है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम गुप्ता, उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, समाजसेवी राजकुमार नेता, सभासद धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री रंजीत भोजवाल, नगर किसान मोर्चा अध्यक्ष विनय सिंह( पिंटू) सभासद आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, सभासद राजेंद्र कुमार, रामजस मौर्य, जमुना गौतम, गिरजा देवी, संजय चौरसिया, राम नारायण साहू, राजेश श्रीवास्तव, दुर्गेश दुबे व घनश्याम दास आदि लोग मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update