असहायों और जरूरमंदों के बीच फिल्म अभिनेता चन्दन ने बांटे कंबल
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर—क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ ने भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।जिसमें जलालपुर थानाध्यक्ष रमेश यादव ने जरूरतमंदों में कंबल वितरण को पुनीत कार्य बताया।चन्दन ने बताया 100 कंबल गरीब,असहाय विधवा व दिव्यांग लोगों में वितरण किया गया।
इस मौके चन्दन ने कहा ठंड में गरीबों,असहायों को वस्त्र देना सबसे पूर्ण कार्य है।श्री सेठ ने कहा कि इस पुण्य कार्य में डा. रंगनाथ दूबे,डा.संगीता दूबे व पूर्व ग्राम प्रधान भवनाथपुर प्रमिला देवी सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर महेन्द्र राजभर,श्रवण दूबे,रामलाल सेठ,संगम जायसवाल,संदीप अग्रहरी,वीर बहादुर सिंह,पिन्टू राजभर आदि लोग मौजूद रहे।
Follow on Google News
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Follow on Facebook
Follow on Instagram
Girdhari Pandey
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
