जौनपुर।रामपुर नगर पंचायत विशेष:लोकतंत्र का बहार है,जिया बेकरार है,साधु को चेयरमैन बनाने के लिए रामपुर नगर के लोगो का हुंकार है

जौनपुर।रामपुर नगर पंचायत विशेष:लोकतंत्र का बहार है,जिया बेकरार है,साधु पत्रकार को चेयरमैन बनाने के लिए रामपुर नगर के लोगो का हुंकार है

जौनपुर। नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है। लड़ाके मैदान मे उतर चुके है। होर्डिंगवार और जनसंपर्क अभियान के जरिए मतदाताओ को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवारो द्वारा अपनी ओर आकर्षित किया जा रहा है।

कई ग्राम पंचायतो को मिलाकर बने नगर पंचायत रामपुर मे विकास का टोटा है जनबुनियादी सुविधाओ का अभाव है। सड़क विजली पानी की अभी तक समुचित व्यवस्था नही बन पायी है। प्रकाश व्यवस्था का भी अभाव है। नगर पंचायत गठन के बाद चेयरमैन का पहला चुनाव है।

ऐसे मे तमाम लोग लोकतंत्र महोत्सव का आनंद लेते हुए चुनाव मैदान मे भाग्य आजमाने को आतुर है। शीतला प्रसाद जायसवाल साधु पत्रकार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड रहे है। सपा से जुड़ाव हो गया है। माना जा रहा है कि सपा उम्मीदवार बना सकता है।

अगर ऐसा हुआ तो इस सीट पर सपा बेहद मजबूत हो सकती है और भाजपा को कडी टक्कर दे सकती है। साधु पत्रकार रामपुर नगर मे खासे लोकप्रिय है। जन- जन मे सम्मान है। जब उनसे पूछा गया क्यों चुनाव लड़ रहे है तब उन्होंन कहा कि रामपुर नगर की सम्मानित जनता चुनाव लड़ा रही है तब चुनाव लड़ रहा हू।

कहा कि नगर की अधिकांश जनता ने कहा कि कुछ पुराने नामचीन नेता की राजनीति और विकास जनता देख चुकी है। जब ग्राम पंचायत के समय विकास नही कराया जा सका तो नगर पंचायत का क्या विकास होगा। कहा कि लोगो ने प्रेरित किया और कहा कि आप राजनीति के नये चेहरे है नगर के लोग आपके साथ है चुनाव लड़िए।

कहा कि यदि रामपुर नगर की सम्मानित जनता नगर पंचायत अध्यक्ष का ताज पहनाती है तो सेवक बनकर नगर के लोगो की सेवा करुगा और नगर का विकास शहर जैसा होगा,सड़क विजली पानी की उत्तम व्यवस्था होगी।

इण्टरलाकिग और डामरीकरण से सड़क को बेहतर बनाया जायेगा। जल निकासी के लिए नाली निर्माण होगा। स्वच्छता पर विशेष ध्यान होगा। शुद्ध जल सबके लिए उपलब्ध कराया जायेगा।

मेला मैदान और नगर के तालाबो, चौराहो, तिराहो का सुन्दरीकरण कराया जायेगा। नगर के लोगो के सुरक्षा के लिए चौराहे, तिराहे और गलियो मे सीसीटीवी कैमरा लगेगा,कहा कि गरीबो के लिए आवासीय कालोनी बनाकर उन्हे रहने के लिए आवंटित किया जायेगा,जो सचमुच मे उसके हकदार है।

साथ ही फुटपात पर व्यवसाय करने वाले व्यापारियो के लिए माडल बाजार बनाया जायेगा। जिसमे दुकान बनाकर गरीब व्यापारियो को आवंटित किया जायेगा। ताकि अच्छे से व्यवसाय कर सके।

सोच तो है रामपुर को शहर बना दू,आपका साथ मंजिल तक जरुर पहुंचा देगा, ऐसा पूर्ण विश्वास है। जहा विश्वास है वही फल है, ऐसा प्रकृति का नियम है। लोकतंत्र का बहार है,जिया बेकरार है, साधु पत्रकार को चैयरमैन बनाने का लोगो मे हुंकार है।hind24tv

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update