जौनपुर:दावत खाकर लौट रहे युवक को पेड़ से बांधकर मनबढ़ों ने पीटाई कर दी तालिबानी सजा,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रामपुर थाना क्षेत्र का मामला

जौनपुर:दावत खाकर लौट रहे युवक को पेड़ से बांधकर मनबढ़ों ने पीटाई कर दी तालिबानी सजा,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रामपुर थाना क्षेत्र का मामला

रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर बाजार निवासी पारस यादव दावत खाने गए थे। सोमवार की शाम को कर्मही राजापुर गांव में अपने मित्र के यहां दावत खाने गए थे। वहां से दावत खाकर रात में वापस घर लौट रहे थे तभी कुछ मनबढ़ों ने उन्हें रोक लिया। जब तक पारस कुछ समझ पाते तब आरोपियों ने पिटाई करनी शुरू कर दी।

जौनपुर में रामपुर थाना क्षेत्र के कर्मही राजापुर गांव से दावत खाकर सोमवार की रात में लौटते समय कुछ मनबढ़ों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसके साथ बर्बाता की और पेड़ से बांधकर खूब पीटा।

मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में रामपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला किसी पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है।

रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर बाजार निवासी पारस यादव दावत खाने गए थे। सोमवार की शाम को कर्मही राजापुर गांव में अपने मित्र के यहां दावत खाने गए थे। वहां से दावत खाकर रात में वापस घर लौट रहे थे तभी कुछ मनबढ़ों ने उन्हें रोक लिया। जब तक पारस कुछ समझ पाते तब आरोपियों ने पिटाई करनी शुरू कर दी

लाठी डंडों से पिटना शुरू कर दिया और उससे भी मन नहीं भरा तो पेड़ से बांधकर पिटाई करनी शुरू कर दी। दे डाली तालिबानी सजा,गंभीर स्थिति में छोड़कर उसे चले गए। युवक ने किसी तरह से लोगों की मदद से डायल 112 पर फोन करके पुलिस को जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में रामपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घायल युवक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। बाकी मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update