उद्योग व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारियों ने सोमवार को नई सब्जी मंडी स्थित सचिव कार्यालय पर सांकेतिक धरना देते हुए किया प्रदर्शन!

जौनपुर – उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने सोमवार को नई सब्जी मंडी स्थित सचिव कार्यालय पर कई घंटे तक सांकेतिक धरना देते हुए प्रदर्शन किया। तत्पश्चात मंडी सचिव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सौंपा ज्ञापन।

जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा – मंडी शुल्क के विरोध में 5 जनवरी को पुतला दहन का कार्यक्रम होगा और 7 जनवरी को सभी अनाज व्यवसायी अपनी-अपनी दुकान बंद रखेंगे। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा की आज देश में और प्रदेश में व्यापारियों की सरकार है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने जून 2020 में संपूर्ण देश में मंडी शुल्क समाप्त कर दिया था। परंतु आज दोबारा मंडी शुल्क लगा दिया गया है। आज पूरे प्रदेश के साथ जौनपुर में भी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। हमलोग ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से यह मांग करते हैं कि हमारे कई पड़ोसी प्रदेशों में भी मंडी शुल्क नहीं है। उसी प्रकार प्रदेश में भी मंडी शुल्क समाप्त किया जाए।

अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने इसे महंगाई से जुड़ा हुआ शुल्क बताया। कहां की उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा। प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर और युवा प्रदेश संगठन मंत्री संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रुप से कहा कि सभी व्यापारी एकजुट होकर इस आंदोलन में साथ दे। क्योंकि यह महंगाई से जुड़ा हुआ शुल्क है। सरकार को अभिलंब हमारे इस मांग पर विचार करना चाहिए और उसे तुरंत स्वीकार करना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि और जिला संरक्षक राजदेव यादव ने संयुक्त रुप से कहां की हम सभी को यह विश्वास है कि यह सरकार हमारी मांग को अवश्य मानेगी। धरना प्रदर्शन में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, संरक्षक छब्बू लाल सोनकर, संतोष कुमार साहू, मनोज साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, हफिज शाह, सुरेश सोनकर, अरुण कपूर, योगेश साहू, विजय जायसवाल आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनाज व्यापार संघ के महामंत्री योगेश साहू ने किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update