Author: Girdhari Pandey
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
भाईचारे का संदेश देता है ईद मिलन समारोह’ जौनपुर।रामपुर विकास खंड के धनंजयपुर ग्राम प्रधान के आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। ग्राम प्रधान मकसूद आलम की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को जीवंत रखने पर जोर दिया गया। ग्राम प्रधान मकसूद आलम ने कहा कि ईद मिलन का आयोजन आपसी सौहार्द और भाईचारा की अनूठी मिसाल पेश करता है। समारोह का मकसद है समाज के सभी तबके व समुदाय को आपस में जोड़ना। अरसद ने कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होते…
तरावीह मुकम्मल होने पर देश की तरक्की के लिए मांगी गई दुआ रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जलालपुर। कस्बा में स्थित ईदगाह में मंगलवार की रात 29वें रमजान पर तरावीह मुकम्मल हुआ। इस मौके पर ईदगाह में मौजूद लोगों ने देश की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआ मांगी। इमाम मौलाना रहमत अली साहब ने फरमाया कि एक सप्ताह पूर्व तरावीह में कुरान मुक्म्मल होने के बाद 29वें रमजान तक सूरह तरावीह चलती रही । तरावीह में कलाम पाक सुनना अलग सुन्नत है और रमजान में पूरे माह तरावीह सुनना अलग सुन्नत है। मुसलमानों को अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। इस…
नरेंद्र मोदी राष्ट्र की सुरक्षा और विकास की गारंटी बन चुके हैं-विंनीत सिंह ———————————रिपोर्ट–अमित पांडेय मुम्बई।अपनी मुम्बई यात्रा पर आए भाजपा नेता एम. एल. सी. (मिर्जापुर ) श्यामनारायण सिंह ‘विंनीत’ जो कि पूर्वांचल की राजनीति में भाजपा का एक जाना पहचाना चेहरा है।जोअपने क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति देने में संलग्न रहने वाले कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं। इस दौरान उनसे मुम्बई के होटल सहारा इंटरनेशनल में मुलाकात करने पहुँचे अमेठी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश एस. सिंह, समाजसेवक सतीश सिंह(बब्बू भाई), भाजपा पदाधिकारी दीपक सिंह,आलोक सिंह व सद्गुरू फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रवक्ता दिनेशप्रताप सिंह…
Lok Sabha Election : मछलीशहर से भाजपा ने बीपी सरोज को बनाया प्रत्याशी,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर मछलीशहर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर बुधवार को विराम लग गया। भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद बीपी सरोज पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। सांसद बनने के बाद लगातार क्षेत्र की जनता के बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सियासी पिच को मजबूत करने में जुटे रहे। इनकी जनता के बीच लोक प्रियता को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताते…
Lok Sabha Election:भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद बीपी सरोज पर एक बार फिर से जताया भरोसा: मछलीशहर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे बीपी सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर बुधवार को विराम लग गया। भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद बीपी सरोज पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। मछलीशहर तहसील के मादरडीह गांव निवासी बीपी सरोज की गिनती महाराष्ट्र के उद्योगपतियों में होती है। 2019 में बसपा प्रत्याशी टी राम को हराकर जीत हासिल करने वाले बीपी सरोज ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत…
UP NEWS : मछली शहर सांसद बीपी सरोज को एक बार फिर भाजपा पार्टी ने विश्वास जताते हुए प्रत्याशी घोषित किया गया
UP NEWS :एसडीएम ने अवैध खनन पर की कार्यवाई, रात के अंधेरे में मंत्री करा रहे थे खनन, 03 ट्रैक्टर किए सीज उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात योगी के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की गई। आधी रात खनन की सूचना पर एसडीएम ने चौकी इंचार्ज के साथ दबिश दी। पुलिस को देख जेसीबी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। टीम ने ईंट भट्ठा में मिले मिट्टी लदे 03 ट्रैक्टर थाने लाकर सीज कर दिया। ईंट भट्ठा पैक्सफेड चेयरमैन (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) प्रेम सिंह शाक्य का है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के नगला भूपति गांव का है। गांव स्थित एक…
वाहन चेकिंग के दौरान जांच में पकड़े गए 50 लाख रुपये दरोगा ने की थी हेरा फेरी,दरोगा गिरफ्तार UP NEWS :गोरखपुर के कोतवाली इलाके में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान 50 लाख रुपए की हेराफेरी के आरोप में दरोगा आलोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि दरोगा के पास से 44 लाख रुपए बरामद हो गए हैं। गोरखपुर पुलिस के उच्चाधिकारी सोमवार से ही इस मामले की जांच में जुटे थे। अधिकारियों को 50 लाख रुपए की हेराफेरी की आशंका थी। जानकारी के मुताबिक, शाहमारूफ में दुकान चलाने वाला एक व्यापारी…
सरैंयां ग्राम के तत्कालीन प्रधान व सचिव से 2015 में किए गए 11 लाख गबन के रिकवरी का डीएम ने दिया आदेश वाराणसी। चिरईगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरैंयां के ग्राम प्रधान रामफेर व ग्राम सचिव कमलेश बहादुर गौड़ के खिलाफ डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर एडीओ पंचायत कमलेश कुमार सिंह ने 11,08,696 के रिकवरी का नोटिस जारी किया है। इन दोनों ने विकास कार्यों के लिए आए रुपयों का गबन कर लिया। अधूरे कार्यों को पूरा दिखाकर रुपये निकाल लिए गए। गांव के ही फागू व संजय कुमार ने ग्राम पंचायत में 2015 से 2022 तक शासन से…
वाहन चेक कर रहे पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वाराणसीः शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है . रविवार की रात लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए गोदौलिया चौराहे पर पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की रेसर बाइक को पुलिस ने रोक लिया. पुलिस ने बाइक के कागज दिखाने के लिए कहा तो बाइक सवार युवक भड़क गया. पुलिस ने कार्रवाई की बात की तो बाइक सवार आग बबूला हो गया और अपने कुछ दोस्तो को बुला लिया. फिर उसके…
