Lok Sabha Election:भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद बीपी सरोज पर एक बार फिर से जताया भरोसा: मछलीशहर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे बीपी सरोज

Lok Sabha Election:भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद बीपी सरोज पर एक बार फिर से जताया भरोसा: मछलीशहर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे बीपी सरोज

मछलीशहर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर बुधवार को विराम लग गया। भाजपा ने अपने सिटिंग सांसद बीपी सरोज पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है।

मछलीशहर तहसील के मादरडीह गांव निवासी बीपी सरोज की गिनती महाराष्ट्र के उद्योगपतियों में होती है। 2019 में बसपा प्रत्याशी टी राम को हराकर जीत हासिल करने वाले बीपी सरोज ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत साल 2009 में महाराष्ट्र में बसपा के प्रदेश सचिव रूप में की।

तीन साल बाद यानी साल 2012 में वे उत्तर प्रदेश की राजनीति में दाखिल हो गए। यहां उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण की और 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। 2014 की मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी रामचरित्र निषाद के सामने लोकसभा के चुनाव मैदान में इन्हें सफलता नहीं मिली।

इसके बाद 2019 का लोकसभा चुनाव आते ही पार्टी बदलकर भाजपा में शामिल हुए और इन्हें भाजपा ने टिकट देकर लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया। इनका मुकाबला बसपा के प्रत्याशी टी राम से हुआ। टी राम को परास्त कर चुनाव में जीत हासिल की।

सांसद बनने के बाद लगातार क्षेत्र की जनता के बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सियासी पिच को मजबूत करने में जुटे रहे। इनकी जनता के बीच लोक प्रियता को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।

मछली शहर संसदीय क्षेत्र के समर्थकों ने सांसद वीपी सरोज को टिकट मिलने पर बधाई दिया बधाई देने वालों में पूर्व प्रधान श्यामधर मिश्रा ,नगर अध्यक्ष विनोद जायसवाल, मंडल महामंत्री रमेश दुबे, मंडल उपाध्यक्ष रोहित यादव, शंभू तिवारी, मनोज सिंह, संतोष मिश्रा, जय सिंह, प्रधान लालजी शर्मा, कमलेश पांडेय सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update