Author: Girdhari Pandey
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
जौनपुर की बेटी श्वेता सिंह का पीसीएस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर,बधाई देने वालो का लगा ताता जौनपुर की श्वेता सिंह को UPPCS में 11वीं रैंक मिली है। श्वेता सिंह ने अपने पहले अटेम्प्ट में में सफलता हासिल की है। महिलाओं में उन्हें तीसरी रैंक मिली है। श्वेता सिंह सिकरारा के जाम गांव के सत्य प्रकाश सिंह की बेटी है। उनके पिता तिलकधारी इंटर कॉलेज जौनपुर के प्रधानाचार्य हैं। श्वेता सिंह की प्रारंभिक शिक्षा जौनपुर से हुई श्वेता ने इंटर जौनपुर के सेंट जॉन्स स्कूल से किया है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई तिलकधारी महिला महाविद्यालय में की है। श्वेता…
उमरा के लिये गए डॉ आबिद खान, जियारत मुक्कमल करने के लिए मांगी दुआयें मक्का मदीना में देश में अमन चैन और शांति की मांगी गई दुआ रिपोर्ट–मोहम्मद अरसद खेतासराय(जौनपुर)। कस्बा के प्रतिष्ठित विद्यालयों में शुमार मॉडर्न कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक डॉ मोहम्मद आबिद खान मक्का मदीना के पवित्र सरजमी पर उमरा करने के लिए गए हैं। शिक्षा के साथ ही विभिन्न सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले डॉ मोहम्मद आबिद खान के इबादत और जियारत मुकम्मल करने के लिए मंगलवार को विद्यालय परिसर में कस्बे के प्रबुद्ध नागरिक और विद्यालय के लोगों की उपस्थिति में बैठक हुई।…
रामपुर पुलिस ने प्रधान के भतीजे के समेत दो अभियुक्त को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार,भेजा जेल जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव श्रीमान् क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 23.01.24 को मु0अ0सं0 08/24 धारा 323/304 आईपीसी के वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 अजय कुमार शर्मा द्वारा मय टीम के गोपालापुर मोड के पास चैकिंग की जा रही थी कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्तगण 1.राम…
प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभायात्रा व भण्डारे का आयोजन रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- श्री रामजन्मभूमि भव्य मंदिर में प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आज जलालपुर क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में धार्मिक आयोजन,भजन,कीर्तन,प्रसाद वितरण किया गया। क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर से भव्य झांकी निकाली गयी ,सई नदी तट पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर बीबनमऊ,हनुमान मंदिर लालपुर, शिव मंदिर प्रधानपुर से डीजे के साथ जय श्री राम के नारे के साथ गांव भ्रमण सुन्दर काण्ड पाठ और भण्डारे का आयोजन जिसमें विशाल सिंह , राजन मिश्रा, विवेक सिंह, विदित सिंह,…
Jaunpur:पति की मौत के बाद पत्नी नगीना देवी टूट सी चुकी है,पत्नी रो-रो कर बेटी की हाथ कैसे पीले होगी पूछ पूछ कर अर्धमूर्छित हो जा रही है जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के सोरहा गांव निवासी खेती किसानी से जीवन यापन करने वाले पति की मौत के बाद पत्नी नगीना देवी टूट सी चुकी है, जो भी घर पर सांत्वना देने पहुंच रहे है पत्नी रो-रो कर बेटी की हाथ कैसे पीले होगी पूछ पूछ कर अर्धमूर्छित हो जा रही है। जिसके कारण मौके पर मौजूद लोगों की आंसू निकल पड़ रहे हैं। बता दे कि रविवार की…
मामूली विवाद को लेकर सरपतहां में गरजी गोलियां चटकी लाठियां : आधा दर्जन घायल दो की हालत नाजुक, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस रिपोर्ट–मोहम्मद अरसद जौनपुर। जनपद के थाना सरपतहां क्षेत्र स्थित सेखाई गांव में बीती रात शराब पीने से मना करने के विवाद को पुलिस से की गई शिकायत से नाराज राम मिलन यादव के पड़ोसियों ने सोमवार की सुबह लाठी डन्डा और असलहे से लैस होकर हमला कर दिए असलहे से फायरिंग करते हुए राम मिलन के परिवार के छह लोगो को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलो में दो की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है। सभी…
मृतक फाइल फोटो Jaunpur News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर मृत्यु,रामपुर थाना क्षेत्र का मामला जौनपुर।रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव स्थित राजापुर गांव जाने वाले रास्ते पर रविवार की अपराह्न दो लोगों द्वारा जमीनी विवाद में पिटाई किए जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान भोर में मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद सक्रीय हुई पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर घटना की मुकदमा दर्ज कर कर्रवाई शुरू कर दिया था। थाना क्षेत्र के सोरहा…
जौनपुर जिले का किसान का बेटा अजय मौर्या की एसएससी में ऑल इंडिया 57वीं रैंक, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता पद पर चयन,लोगो ने दी बधाई जौनपुर।कर्मचारी चयन आयोग की अखिल भारतीय कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है,जिसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल तथा मेकेनिकल की 1374 सीटों के लिए डिप्लोमा , बीटेक तथा एमटेक योग्यता रखने वाले लगभग 5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे । जिसमे जौनपुर जिले के धर्मापुर गांव का बेटा अजय मौर्या ने एसएससी भर्ती की प्री और मेंस परीक्षा उत्तीर्ण कर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग विभाग में बतौर कनिष्ठ…
थाने में मारपीट के आरोपित जिला पंचायत सदस्य सहित दो को जेल जौनपुर।खुटहन थाना परिसर में गत शुक्रवार की रात पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से आरोपित भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य सहित दो को पुलिस ने रविवार को पोटरियां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के समक्ष हुई मारपीट के मामले में पहरे पर तैनात आरक्षी रवींद्र कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष के एडवोकेट पद्माकर उपाध्याय, दिवाकर और सुधाकर तथा दूसरे पक्ष के जिला पंचायत सदस्य…
हाथी घोड़ा बैंड बाजे के साथ निकाली गई भगवान श्री राम की शोभायात्रा,राम भक्त में डूबे क्षेत्रवासी उमड़ा जन सैलाब रिपोर्ट–विक्की गुप्ता मुंगराबादशाहपुर। अयोध्या धाम स्थित श्री राम जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर में श्री राम के विग्रह की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में रविवार को कस्बे में हाथी घोड़ा ,बैंड बाजा व डीजे के साथ भगवान श्री राम व प्रभु हनुमान जी की शोभायात्रा निकली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमर पड़ा। शोभा यात्रा के पीछे पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल सहित हजारों महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर सकीर्तन करते हुए चल रही थी। श्रद्धालु भगवान…
